Bhopal News: पत्नी को वीडियो कॉल करके पति ने की खुदकुशी

Share

Bhopal News: आत्महत्या की वजह पता लगा रही पुलिस, शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पत्नी को वीडियो कॉल करके पति ने खुदकुशी कर ली। दंपति के बीच विवाद की अभी ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। पत्नी मौके पर पहुंची तो उसका क्षत—विक्षिप्त शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

शराब पीने की वजह से होती थी कलह

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार शव चेतक ब्रिज के पास 06 नवंबर की शाम सात बजे मिला। शव की पहचान विकास रैकवार (Vikas Raikwar) पिता लखन रैकवार उम्र 26 साल के रूप में हुई है। खुदकुशी से पूर्व विकास रैकवार पत्नी को वीडियो कॉल (Video Call) किया था। दोनों के बीच अनबन चल रही थी। परिवार पहले बैरागढ़ थाना क्षेत्र में रहता था। अभी विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती में रहने लगा है। विकास रैकवार सफाईकर्मी था। पुलिस को पत्नी ने बताया है कि वह शराब पीकर घर आता था। इस बात को लेकर उससे बहस होती थी। पत्नी ने मौत को वीडियो कॉल पर लाइव देखा था। जिस कारण वह तुरंत मौके पर बदहवास हालात में पहुंची थी। हादसे को देखकर वह काफी शोकाकुल है। इसलिए उसके आधिकारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। मामले की जांच हवलदार लखन सिंह तोमर (HC Lakhan Singh Tomar) कर रहे हैं। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग 67/25 कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोटा गए परिवार की झुग्गी का ताला चोरों ने तोड़ा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!