Bhopal Cop News: चार्ली में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार किए बिना लोगों की मदद से जख्मी को उठाकर अस्पताल में पहुंचाया

भोपाल। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक के पैर बुरी तरह से कट गए। यह पता पुलिस को चला तो वह मौके पर पहुंची। घटना भोपाल (Bhopal Cop News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र की है। यहां चार्ली में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार करने की बजाय जख्मी को तुरंत नागरिकों की मदद से आटो के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वीडियो भी हुआ वायरल
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई थी। ट्रैक (Track) पर घनश्याम चौकसे (Ghanshyam Chauksey) पिता अशोक चौकसे उम्र 40 गंभीर हालत में जख्मी मिला। वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घनश्याम चौकसे के पैर कट गए हैं। इस सूचना पर चार्ली में तैनात आरक्षक शुभम और आरक्षक दिवान सिंह (Deewan Singh) मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ भी जमा थी। उनकी मदद से जख्मी को ऑटो के जरिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार इलाज में अगर थोड़ी देरी होती तो घनश्याम चौकसे की जान खतरे में जा सकती थी। घटना स्थल भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP) थाना क्षेत्र का था। इसके बावजूद मंगलवारा (Mangalwara) थाने में तैनात दोनों सिपाहियों ने सीमा विवाद नहीं देखा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।