Bhopal Gun Shot: फरार चल रहे गैंगस्टर के घर चली गोलियां

Share

Bhopal Gun Shot: धमकाते हुए कई गोलियां चलाई, क्षेत्र में सनसनी फैली, पति-पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गई। यह गोली एक गैंगस्टर के घर में मारी गई है। वह लगभग सवा तीन महीने से पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर की ऐशबाग थाना पुलिस कर रही हैै। उसके ईद पर घर लौटने और वृद्धा मां के साथ होने की भनक दुश्मन पति-पत्नी को लग गई थी। पति-पत्नी को मारने के उद्देश्य से आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाने के मामले में ही वह फरार है।

जान से मारने के इरादे से चलाई गोलियां

ऐशबाग (Aishbag) थाना प्रभारी संदीप पंवार के अनुसार वारदात 26 मार्च की रात लगभग 11 बजे हुई। घटना कम्मू का बाग (Kammu Ka Baag) इलाके की है। यहां रिहाना बेगम (Rehana Begum) पति मोहम्मद जाहिद उम्र 50 साल रहती हैं। वह ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे शारिक उर्फ गुर्राज (Shariq@Gurraj) की बूढ़ी मां हैं। आरोपी ने दानिश अली उर्फ स्टेशन उर्फ अंडा (Danish Ali@Station@Anda) और उसकी पत्नी रिमसा पर 16 दिसंबर को ईटखेड़ी इलाके में गोली चलवाई थी। उसी मामले में शारिक उर्फ गुर्राज फरार है। दानिश अली और उसकी पत्नी रिमसा को खबर लगी थी कि वह ईद पर आया हैं और मां के पास छुपा हैं। इसी कारण पति-पत्नी उसे जान से मारने के इरादे से आए और कई गोलियां चलाई। जिस कारण क्षेत्र में काफी तनाव हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी मौके से भाग चुके थे। ऐशबाग थाना पुलिस ने रिहाना बेगम की शिकायत पर 26—27 मार्च की दरमियानी रात लगभग तीन बजे प्रकरण 122/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर से दो वाहन चोरी

इसलिए गोली मारी गई थी

स्टेशन बजरिया (Station Bjaria) में रहने वाले दानिश अली उर्फ स्टेशन उर्फ अंडा थाने का निगरानी गुंडा है। वह रेलवे में पार्सल ठेकेदारी का काम करता है। लेकिन, इसकी आड़ में वह क्षेत्र में जुए का अड्डा चलाता है। दानिश अली की तीन पत्नी है। जिसमें एक पत्नी रिमशा (Rimsha) है। रिमशा मूलत: ऐशबाग (Aishbag) इलाके की रहने वाली है। उसका परिवार भी गुंडा सूची में है। दानिश अली से जुए का अड्डा चलाने के एवज में रुसी खान रंगदारी मांग रहा था। दानिश अली और रिमसा जब शादी में जा रहे थे तब कई गोलियां (Bhopal Gun Shot) मारी गई थी। जिसमें आरोपी शाहवेज खान, फरदीन खान, सन्नू उर्फ इकबाल उर्फ वजनदार, जुबेर उर्फ शमशेर उर्फ किलकिल, फरदीन, शाहवेज, सकलेन उर्फ ब्रांड, रुसी खान (Rusi) को गिरफ्तार किया गया था। जबकि गुर्राज उर्फ शारिक अभी भी फरार चल रहा है।

बीट प्रभारी बचते नजर आए

ऐशबाग इलाके में 26 मार्च की रात हुई गोली चलाने की घटना में एसआई गणपत सिंह (SI Ganpat Singh) मामले की जांच कर रहे हैं। वे कम्मू का बाग बीट के प्रभारी भी है। वे गुर्राज उर्फ शारिक की भनक न लगने को लेकर सवाल-जवाब से बचते नजर आए। जबकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर ईटखेड़ी थाने की तरफ से कई बार पत्राचार किया जा चुका है। पुलिस थाने को इस बात की भी सूचना दी गई थी कि गुर्राज पर दूसरा पक्ष जानलेवा हमला करेगा। जिस कारण आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण बन सकता है। यह अटकल जताते हुए कई बार उसकी गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कम उम्र की लड़कियों के इस शौकीन की है पुलिस को तलाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!