Rani Kamlapati GRP News: पंद्रह लाख रुपए के जेवरात से भरा पर्स चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: श्रीधाम एक्सप्रेस के रिजर्वेशन कोच में विवाहित जोड़े के साथ यात्रा कर रहे परिवार को चोरों ने बनाया निशाना

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। श्रीधाम एक्सप्रेस के रिजर्वेशन कोच से जेवर, नकदी, मोबाइल समेत करीब पंद्रह लाख रुपए का माल चोर समेट ले गए। हालांकि पुलिस चोरी गई संपत्ति की कीमत पांच लाख रुपए बता रही है। इस मामले की जांच भोपाल शहर की रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) की तरफ से की जा रही है।

शादी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार रितिका जाट पति पदम जाट उम्र 34 साल नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले में स्थित डोंगरगांव थाना क्षेत्र में रहती हैं। वे नेशनल थर्मल पॉवर प्लांट के अस्पताल में नर्स हैं। रितिका जाट ने 10 फरवरी को चोरी का मामला दर्ज कराया है। वह मूलत: हरियाणा (Hariyana) के सोनीपत जिले में स्थित विरोधा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। रितिका जाट (Ritika Jaat) 1 फरवरी को देवर जोगिंदर जाट (Jogindar Jaat) की शादी में शामिल होने गईं थीं। शादी के बाद वह देवर के साथ 08 फरवरी को श्रीधाम एक्सप्रेस (Shridham Express) के एस-8 कोच में सवार हुईं। पूरा परिवार मथुरा जंक्शन से गाडरवारा जाने के लिए सवार हुआ था। उसकी नींद विदिशा स्टेशन तक खुली रही। इसी बीच अचानक झपकी लगी और शोर सुनकर वह रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पर जब ट्रेन (Train) पहुंची तो नींद से जागी। रितिका जाट के पास हरे रंग का लेडीज पर्स (Ladies Purse) था। वह पर्स गायब था। जिसमें लगभग सात तौला वजनी सोने के जेवरात, नकदी 15 हजार रुपए के अलावा आई फोन रखा था। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत चार लाख, 85 हजार रुपए से ज्यादा बताई है। चोरी गए जेवरातों में टॉप सेट साढ़े चार तौला वजनी, एक जोड़ सोने का टॉप्स लगभग चार तौला वजनी, सोने की पांच अंगूठियां वजनी लगभग दो तौला, एक तौला वजनी सोने की चेन, सोने के कंगन तीन तौला वजनी के अलावा अन्य सामग्रियां रखी हुई थी। पीड़ित परिवार ने 09 फरवरी को गाडरवारा स्टेशन (Dadarwara Station) पर उतरकर जीरो पर मामला दर्ज कराया। जिसके बाद 10 फरवरी को केस डायरी रानी कमलापति जीआरपी को भेज दी गई। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम रानी कमलापति से विदिशा स्टेशन (Vidisha Station) के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नशे के आदी एक व्यक्ति की मिली लाश 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!