Bhopal News: घर में काम करने वाली नौकरानी से बरामद हुआ माल, प्रकरण दर्ज

भोपाल। पेट्रोल पंप संचालक के घर से सोने की चेन और नकदी चोरी चली गई। इस मामले में नौकरानी पर संदेह जताया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस कर रही है। पूछताछ में उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद हुआ। पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।
अलमारी से चेन और नकदी हुई गायब
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार सविता तिवारी पिता रामबाबू शर्मा उम्र 40 साल आम्रवैली कॉलोनी (Amravali Colony) में रहती हैं। उनका सीहोर (Sehore) जिले में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) हैं। उन्होंने 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल की बिक्री से मिली रकम 82 हजार 500 रुपए अलमारी में रख दिए थे। यह रकम सविता तिवारी (Savita Tiwari) को बैंक में जमा करनी थी। सोमवार सुबह उनकी नौकरानी लक्ष्मी आई और बहुत जल्दी ही काम निपटाकर वह चली गई। इसके बाद सविता तिवारी अलमारी में रकम लेने पहुंची तो वह गायब थी। इसके अलावा सोने की चेन भी नहीं मिली। उन्हें शक हुआ और नौकरानी को फोन लगाया तो वह बोली अभी उसे काम है नहीं आ सकती है। इसके बाद सविता तिवारी थाने पहुंची और उन्होंने प्रकरण 186/26 दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने लक्ष्मी को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसके कब्जे से नकदी के अलावा सोने की चेन भी बरामद हो गई।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।