Bhopal News: रिलायंस कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी के बंगले में चोरी

Share

Bhopal News: ग्रिल काटकर भीतर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात बटोरने के बाद निगरानी के लिए लगा कैमरा तोड़ा और डीवीआर को उखाड़ ले गए

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिलायंस कंपनी के एक रिटायर्ड अधिकारी के बंगले का ताला चोरों ने चटका दिया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड इलाके के दानिश कुंज में स्थित डीके-1 सेक्टर में हुई। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर भीतर घुसे थे। सामान समेटने के बाद घर पर निगरानी के लिए लगे कैमरे तोड़ने के बाद डीवीआर अपने साथ उखाड़कर भाग गए।

चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घुसा

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार कैलाश चंद्र बोरवाल पिता रतनलाल बोरवाल उम्र 62 साल दानिश कुंज (Danish Kunj) में स्थित डीके-1 सेक्टर में रहते हैं। वे रिलायंस कंपनी (Reliance Company) के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे 30 दिसंबर को पूरे परिवार के साथ मुंबई चले गए थे। कैलाश चंद्र बोरवाल (Kailash Chandra Borwal) की बेटी वहां रहती हैं जिनकी डिलेवरी होना थी। उनके बंगले पर राजेश मालवीय (Rajesh Malviya)  पानी देने आता है। उसने घर में लगे कैमरे टूटे होने की सूचना फोन पर उन्हें दी थी। जिसके बाद वे फ्लाईट से भोपाल आए। चोर खिड़की की ग्रिल काटकर कांच निकालने के बाद भीतर घुसे थे। भूतल पर स्थित श्यन कक्ष और उसकी अलमारी का सामाना चारों तरफ बिखरा हुआ था। बैठक वाले कक्ष में टाइल्स से छुपाकर डीवीआर (DVR) रखा था। जिसको चोरों ने तोड़कर उसका डीवीआर निकाल लिया। चोरों ने किचन में भी घुसकर हर बर्तन और सामान की गहरी तलाशी ली। बंगले में तीन श्यन कक्ष थे जिसमें चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। कैलाश चंद्र बोरवाल ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार दो सोने की चेन घर से गायब हैं। बाकी अन्य जो सामान और जेवरात हैं उसकी जानकारी पत्नी के पास हैं। इस कारण अभी तक पुलिस ने चोरी गई संपत्ति और उसकी कीमत नहीं बताई है। हालांकि चोरी गया माल लाखों रुपए का बताया जा रहा है। कोलार रोड थाना पुलिस ने प्रकरण 137/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: जेब काटने के बाद चलती ट्रेन से कूदकर भागा चोर

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!