Bhopal News: दो दिन पूर्व ग्रीन सिटी अस्पताल हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

भोपाल। मकान के ताले चटकाकर दो विधि विरोधी बालकों की जोड़ी ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। दोनों अब तक दो वारदातें कर चुके हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में हुई है। इससे पहले पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दबोचा था। जिसके बाद किसान की बाइक दो दिन पूर्व अस्पताल से ले गए थे।
अस्पताल की पार्किग से चोरी की बाइक
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सोहेल खान (Sohel Khan) पिता मेहबूब खान उम्र 30 साल ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) में 23 अगस्त को आए थे। वे बैरसिया के ग्राम ललरिया में रहते हैं और किसानी करते हैं। सोहेल खान किसानी करते हैं। उनकी बाइक (Bike) अस्पताल की पार्किग में थी। कुछ देर वापस लौटे तो वह नहीं मिली। बाइक को चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध कैद भी हुए थे। इन दोनों विधि विरोधी बालक को शक्ति नगर (Shakti Nagar) अलीम चिकन शॉप (Alim Chicken Shop) के पास से बाइक के साथ पकड़ लिया गया। विधि विरोधी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। दोनों विधि विरोधी बालकों के खिलाफ टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) में 2023 में मकान से चोरी और इसी साल गौतम नगर थाने में वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।