Bhopal News: दो निगरानी बदमाशों से मिला चोरी का माल

Share

Bhopal News: थानों में दर्ज है दर्जनों मुकदमे, गिरफ्तार करके परेड भी निकाली गई

Bhopal News
गौतम नगर थाना फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस ने दो निगरानी बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। भोपाल (Bhopal News) शहर की गौतम नगर थाना पुलिस ने जिसके बाद उनका जुलूस निकालकर उन्हें जेल भेजा गया।

दो दर्जन मुकदमे पहले से है दर्ज

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार दिप्तेंद्र गुप्ता पिता महेश गुप्ता उम्र 33 साल ने 20 मार्च को गौतम नगर थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज कराया था। गणेश मंदिर के पास उनके मोपेड (Moped) से लैपटॉप वाला बैग (Bag) चोरी गया था। दिप्तेंद्र गुप्ता (Dipendra Gupta) निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल नगर (Kamal Nagar) में रहते हैं। इसी मामले में संदेही सलमान उर्फ सल्लू  पिता मोहम्मद रफीक खांन उम्र 26 साल की जानकारी सामने आई थी। वह आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता है। उसे पुलिस ने दबोचा तो आरोपी ने चोरी करना कबूला। उसने बताया कि घटना वाले दिन उसके साथ यश प्रधान उर्फ कुनाल राइडर उम्र 40 साल था। वह अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। आरोपिों ने लैपटॉप (Laptop) का बैग श्रीनगर कॉलोनी (Shrinagar Colony) के पास झाड़ियों में छिपाया था। वारदात के बाद यश प्रधान उर्फ कुनाल राइडर (Yash Pradhan@Kunal Rider) की मोटर साइकिल से भागे थे। गिरफ्तार आरोपी सलमान उर्फ सल्लू ((Salman@Sallu)) के खिलाफ शहर के एक दर्जन थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है। वहीं यश प्रधान उर्फ कुनाल राइडर के खिलाफ आधा दर्जन प्रकरण पहले से चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder Case: पत्नी को चाकू से मारा, अस्पताल में गिरना बताया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!