Bhopal News: देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

Share

Bhopal News: गोकशी के मामले में छह महीने से आरोपी की थी पुलिस को तलाश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल गोकशी के मामले में छह महीने से फरार चल रहे एक युवक को दबोचा गया है। उसके कब्जे से तलाशी लेने पर एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह मामला भोपाल (Bhopal news) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र का है। इससे पूर्व गोकशी के मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया था।

छह महीने से चल रहा था फरार

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अमन (Mohammed Aman) पिता मोहम्मद जब्बार उम्र 28 साल को पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) के पास से हिरासत में लिया गया। वह 18 अगस्त, 2025 को दर्ज गोकशी (Cow Slaughter) के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का भी इनाम था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल (Pistol) और चार जिंदा कारतूस जब्त करने के बाद उसके खिलाफ दूसरा प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कम्मू का बाग में रहता है। यहां डेयरी की आड़ में उसके 65 वर्षीय पिता मोहम्मद जब्बार खान (Mohammed Zabbar Khan) और उसका बड़ा भाई मोहम्मद रुसी खान (Mohammed Ruci Khan) पिता मोहम्मद जब्बार खान उम्र 48 साल को दबोचा गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद अमन से पिस्टल जिससे खरीदी गई उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्रकार के तीन मोबाइल सफर मेें चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!