Bhopal Cyber Fraud: जालसाजों ने 37 लाख 30 हजार रुपए का किया सायबर फ्रॉड

Share

Bhopal Cyber Fraud: नौ थानों मेें सौलह मुकदमे दर्ज, पिछले 48 घंटों में 45 प्रकरण दर्ज,दर्जनों एफआईआर होना अभी भी बाकी

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी के नौ थानों में सौलह अन्य सायबर फ्रॉड (Bhopal Cyber Fraud) से जुड़े मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें करीब 37 लाख, 30 हजार रुपए की रकम जालसाजों ने खातों से निकाल ली। अब तक भोपाल शहर के थानों में 48 घंटों के भीतर में सायबर फ्रॉड के 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि दर्जनों एफआईआर अभी भी अटकी हुई है।

दस और बारह रूपए भेजकर जाल में फंसे

बागसेवनिया (Bagsewania) स्थित रजत विहार कॉलोनी (Rajat Vihar Colony) निवासी सुभाष चंद्र साहू (Subhash Chandra Sahu) के पास 10 जनवरी को बिजली विभाग (Electricity Department) की तरफ से कॉल आया। उन्हें बोला गया कि उनके बिल का आईवीआरएस नंबर बदलना है। जिसके लिए ऑनलाइन 12 रुपए का भुगतान करना होगा। उन्होंने भुगतान के लिए खोली लिंक पर क्लिक किया जिसके बाद उनके खाते से करीब चार लाख, 96 हजार रुपए निकल गए। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) स्थित ईदगाह हिल्स के नजदीक नीलकंठ कॉलोनी (Neelkanth Colony)  निवासी विजय जुमनानी (Vijay Jumnani) के खाते से करीब तीन लाख 85 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने अपनी वृद्ध मां को डॉक्टर से दिखाने के लिए गुगल क्रोम में जाकर सर्च किया था। जिसके बाद जालसाज ने अपाइंटमेंट लेने के लिए दस रुपए जमा करने के लिए लिंक भेजी थी। इस लिंक को क्लिक करते ही खाते से 4 फरवरी को रकम निकल गई।

शातिर जालसाजों ने अपनाई नई तकनीक

पिछले चौबीस घंटों के दौरान दर्ज मामलों में एक लाख रुपए से लेकर साढ़े पांच लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया। बागसेवनिया (Bagsewania) के अजय कृष्ण पांडे (Ajay Krishna Pandey) के मोबाइल (Mobile) पर एपीके फाइल की लिंक भेजने के बाद फोन हैक करके पांच लाख, 56 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर ली गई। जिसकी जांच में पता चला है कि उक्त रकम को आरोपियों ने चार-चार हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। ताकि जांच एजेंसियां मनी ट्रेल पकड़ने के बावजूद मोटी रकम को तुरंत फ्रीज न कर दे। ऐसा ही विजय जुमनानी के साथ किया गया। उनके खाते से करीब तीन लाख, 85 हजार रुपए निकले थे। जिसको 23 बार में निकाला गया और फिर छोटी मनी ट्रेल करके उसे बांटा गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरागढ़ में दो स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाएं

सर्वाधिक जोन-2 में हुई एफआईआर

सायबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के दर्ज प्रकरणों में अभी केस डायरी सिर्फ भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के थानों में पहुंची है। अभी देहात से जुड़े मामलों में कार्रवाई होना बाकी है। पिछले 48 घंटों के भीतर में सर्वाधिक जोन-2 में सायबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए। जिसमें सर्वाधिक बागसेवनिया थाना पुलिस ने आठ प्रकरण दर्ज किए हैं। मिसरोद थाने में पांच प्रकरण दर्ज हुए हैं। जबकि पिपलानी (Piplani) थाने ने दो दिनों के भीतर में चार प्रकरण दर्ज किए हैं। इसी तरह अवधपुरी (Awadhpuri) में भी चार प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। जोन-1 के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाने में सर्वाधिक छह प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसी तरह जोन-4 के कोलार रोड (Kolar Road) थाने में छह प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। कोलार रोड थाने में दर्ज सभी छह एफआईआर में घटना का विवरण सिर्फ दो लाइनों में दर्ज किया गया है। अब तक सायबर फ्रॉड की एफआईआर जोन-1-2 और चार में दर्ज हुई थी। लेकिन, 18 फरवरी को जोन-3 में भी प्रकरण दर्ज होना शुरु हो गए। यहां तलैया (Tallaiya) और शाहजहांनाबाद में एफआईआर दर्ज की गई।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Ayushman Scam: अपात्रों को दिला रहे थे आयुष्मान योजना का लाभ 
Don`t copy text!