MP Cyber Fraud: निवेश करने का झांसा देकर खाता बेचने वालों को दबोचा

Share

MP Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश की आड़ में फर्जीवाड़ा करता है गिरोह, क्राइम ब्रांच ने केरल से की गिरफ्तारी,सवा नौ लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली थी

MP Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने चार व्यक्तियों को केरल से दबोचा है। इनकी तलाश फर्जी तरीके से शेयर बाजार (MP Cyber Fraud) में निवेश करने का झांसा देकर रकम ऐंठने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से तलाश थी। यह चारों आरोपी गिरोह के सरगनाओं को मोटी रकम लेकर खाता बेचने का काम करते थे।

सहज सोलर कंपनी में निवेश का दिया झांसा

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) पुलिस के अनुसार कोहेफिजा (Kohefiza) निवासी मोहम्मद जैनुल (Mohammed Zainul) ने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में शिकायत की थी। उन्हें करन बिरला नाम के एक व्यक्ति ने व्हाटसएप पर संपर्क किया था। मोहम्मद जैनुल को पीएमएचडीएफसी (PMHDFC) नाम के एक एप्लीकेशन में लॉग इन करने बोला था। इसके बाद उसको सहज सोलर(Sahaj Solar Company)  नाम की कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया गया। उससे कई बैंक खातों में कई किस्त में करीब नौ लाख 35 हजार रुपए जमा कराए गए। इस मामले में पुलिस ने पिछले साल जालसाजी का प्रकरण दर्ज किया था। यह दोनों कंपनी और नाम मूल कंपनियों से मेल खाते थे। इसलिए मोहम्मद जैनुल आरोपियों के झांसे में आकर फंस गया था। रकम जमा करने के बाद एप्लीकेशन में उसे ब्लॉक कर दिया था। जिसके बाद वह सायबर क्राइम में पहुंचा था।
पुलिस को जांच में पता चला कि जमा की गई रकम विदेशों में निकाली गई है। मोहम्मद जैनुल की रकम भी दुबई(Dubai)  में निकाली गई थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को जालसाजों को खाता मुहैया कराने वाले आरोपियों का सुराग मिला था। पुलिस ने पहले आठ आरोपियों अनिकेत दत्तात्रेय बरहटे, ऋषिकेश प्रवीण बाविस्कर, आकाश चनाडे, रियाज, रसल, सचु, मोहम्मद मुबाशिर और राकेश जाधव को पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के भुसावल, जलगांव और केरल के कोझिकोड के रहने वाले थे। आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद चार अन्य आरोपियों की जानकारी सायबर क्राइम को मिली थी। अब क्राइम ब्रांच ने मुहम्मद नबील कोलोथोड़ी पिता युसफ मुसलियार कोलोथोड़ी निवासी पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरल, शमशाद पी पिता मुहम्मद अली निवासी पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरल, आशिक सजीर टी पिता अब्बास निवासी पेरिन्दलमन्ना जिला मलप्पुरम केरल और मोहम्मद दानिश सीके पिता अब्दुल रज्जाक सीके निवासी चेरीकुलंगारा हाउस ग्राम एलिटील जिला कोझिकोड केरल से दबोच गया। आरोपियों के कब्जे से एक बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन के अलावा तीन सिम भी बरामद की गई। आरोपी दुबई में सक्रिय सायबर गिरोह को खाता खोलकर उसे बेचने का काम करते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संपत्ति विवाद को लेकर महिला से मारपीट 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!