Bhopal Job Fraud: दो महिलाओं ने सगे भाई-बहन समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों से हड़प लिए पौने चार लाख रुपए

भोपाल। एम्स में नौकरी करने वाली दो महिलाओं ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से करीब पौने चार लाख रुपए ऐंठ लिए। यह सिलसिला जनवरी महीने से चल रहा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के पास कई आवेदन पहुंचे तो जांच के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
नौकरी लगाने के नाम पर हड़पी कई लोगों से रकम
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार देवेंद्र कुमार रघुवंशी (Devendra Kumar Raghuvanshi) पिता रमेश रघुवंशी उम्र 37 साल गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती में रहता है। वह पहले एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह जिस कंपनी की तरफ से काम पर लगा था वह बदल गई थी। एम्स अस्पताल प्रबंधन ने नई कंपनी को ठेका दिया था। जिसके लिए रिहाना बी और रुबीना भी आउटसोर्स में काम कर रही थी। उन्होंने देवेंद्र कुमार रघुवंशी और उसकी बहन को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सौदा एक लाख रुपए में तय किया गया। जिसके तहत 50 हजार रुपए नकद दे दिए गए। लेकिन, वे नौकरी नहीं लगा सकी। यही बात बोलकर आरोपियों ने कई अन्य से भी पैसे ऐंठ लिए। आरोपियों ने करीब तीन लाख 70 हजार रुपए नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए। यह बात पुलिस को पता चली तो जांच की गई। जिसके बाद 11 सितंबर की दोपहर लगभग साढ़े चार बजे आरोपी रिहाना बी और रुबीना बी के खिलाफ जालसाजी का प्रकरण 539/25 दर्ज कर लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।