Bhopal News: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

Share

Bhopal News: दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रुप से जख्मी, एक—दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया बलवा, मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। खजूरी सड़क स्थित फंदा खुर्द में05 अप्रैल की रात एक ही कुटुंब के दो गुट आमने—सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच खुलेआम लाठी—डंडे, तलवार और फरसे चले। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की है। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रुप से जख्मी है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर बलवा, मारपीट, लहुलूहान करने और हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दोनों परिवार जताते है जमीन पर दावा

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय धनराज मेवाड़ा (Dhanraj Mewada) फंदा खुर्द (Phanda Khurd) गांव में रहते हैं। वे किसानी का काम करते हैं। उनके नजदीक 1500 स्क्वायर ​फीट की सरकारी जमीन है। जिसको लेकर हनुमान चौहान (Hanuman Chauhan) का परिवार अपना दावा जताता है। दोनों पक्षों का प्रकरण एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस जमीन के विवाद को लेकर 05 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे गाली—गलौज और कहासुनी शुरु हो गई। पहले पक्ष की तरफ से आरोपी हनुमान चौहान, रामभरोसे, चांद सिंह, राजेश, कमलेश, नरेश, ओम प्रकाश और अभिषेक ने हमला बोल दिया। आरोपियों ने खुलकर धारदार और वजनी लोहे के हथियारों का इस्तेमाल किया। जिसमें अनिल मेवाड़ा (Anil Mewada) और हनुमंत मेवाड़ा (Hanumant Mewada) गंभीर रुप से जख्मी हो गए। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने धनराज मेवाड़ा की शिकायत पर 06 अप्रैल की सुबह पांच बजे बलवा, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में प्रकरण 94/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को दूसरे पक्ष की तरफ से घायलों के अस्पताल में भी भर्ती होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद 06 अप्रैल की दोपहर दूसरा प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। दूसरे पक्ष से भी दो व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी है।

यह भी पढ़ें:   Corrupt Officer : ईपीएफ का इंफोर्समेंट अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!