MP Political News: राजा साहब थाने आने वाले हैं, यह सुनकर पहले ही मुकदमा दर्ज

Share

MP Political News: कवर्ड कैंपस की दीवार ढ़हने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ दर्ज किया मामला

MP Political News
दिग्विजय सिंह, सांसद, फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह काफी रसूख (MP Political News) रखते हैं। हालांकि भाजपा के निशाने पर वह बंढ़ाधार के नाम से पहचाने जाते हैं। भाजपा (MP BJP) उन्हें घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। लेकिन, एक मामले में भाजपा ने चुप्पी साध ली और आनन—फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के दौरान ढ़ही दीवार (Bhopal Heavy Rainfall Mishap) में दबने से हुई मौत के मामले से जुड़ा था। इस मामले में आरोपी बिल्डर को बनाया गया है।

थाने जाने का कार्यक्रम जानकार सांसे उखड़ी

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former CM Digvijay Singh) का दौरा कार्यक्रम सार्वजनिक किया गया। इसमें विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) के क्षेत्र में राशन वितरण समेत कई अन्य कार्यक्रम शामिल थे। इसके साथ ही दोपहर तीन से चार बजे के ​बीच कोलार थाने जाने का कार्यक्रम भी शामिल था। जब यह शेड्यूल पुलिस के पास पहुंचा तो उसके हाथ—पैर फूल गए। पता लगाया गया तो मालूम हुआ थाने में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का कार्यक्रम है। यह पता चलते ही कोलार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बस्ती का भी करेंगे दौरा

ऐसा नहीं है कि दिग्विजय सिंह केवल थाने जाने वाले थे। उनका दौरा कार्यक्रम में अतिवृष्टि से प्रभावित कोलार और बागसेवनिया इलाकों में भी दौरा कार्यक्रम है। यहां प्रभावित परिवारों से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुलाकात (MP Political News) करेंगे। इस क्षेत्र में लोगों का काफी आक्रोश है। वहीं केरवा डैम के बिना सूचना और तैयारियों के गेट खोलने को लेकर जनता में काफी नाराजगी भी है। हालांकि प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Protem Speakar Rameshwar Sharma) ने मिसरोद इलाके का दौरा किया था। लेकिन, जहां दिग्विजय सिंह पहुंचने वाले हैं वह क्षेत्र विधायक कृष्णा गौर (BJP MLA Krishna Gour) के क्षेत्र में आता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाजपेयी नगर में महिला ने फांसी लगाई 

टीआई ने सार्वजनिक की जानकारी

Bhopal Monsoon News
दामखेड़ा में घटनास्थल पर मुआयना करते कलेक्टर अविनाश लावनिया और डीआईजी सिटी इरशाद वलीFile Photo

कोलार स्थित दामखेड़ा में जहां दीवार गिरी थी वहां चेनु बरमैया की मौत हुई थी। यह दीवार स्वदेश बिल्डर (Swadesh Builder News) ने बनाई थी। बिल्डर नितिन अग्रवाल है जिसके खिलाफ पुलिस ने धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह जानकारी कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया (TI Sudhir Arjariya) ने बुधवार रात लगभग 10 बजे सार्वजनिक की। हालांकि बिल्डर नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal) की गिरफ्तारी को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई थी।

यह भी पढ़ें: शिवसेना के पूर्व अध्यक्ष को गोली मारने की घटना सार्वजनिक होने के बाद भोपाल से लेकर कई जगह प्रदर्शन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!