Bhopal Murder News: कजलीखेड़ा थाने में हत्या का पहला प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal Murder News: चरित्र संदेह पर पत्नी की गला घोंंटकर हत्या की, पुलिस को गुमराह करने सबूत मिटाकर छत से गिरना बताया

Bhopal Murder News
File Image

भोपाल। राजधानी में एक पखवाड़े पहले खुले कजलीखेड़ा थाने में हत्या का पहला मुकदमा 03 मार्च को दर्ज किया गया है। यहां थाने में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में 02 मार्च को पहला मर्ग कायम किया गया था। जिसकी जांच में पता चला कि चरित्र संदेह में उसके पति ने ही महिला की गला दबाकर हत्या की है। भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने घटना स्थल के सबूतों को मिटाने के अलावा छेड़छाड़ भी की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पति चरित्र पर शक करता था

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार सोनम प्रजापति पति जितेंद्र प्रजापति उम्र 33 साल ग्रहणी थीं। वह बच्चों और पति जितेंद्र प्रजापति (Jitendra Prajapati) के साथ देव ग्रीन सिटी (Dev Green City) कालोनी में रहती थी। 02 मार्च की सुबह पड़ोसियों ने घर के बाहर जमीन पर सोनम प्रजापति (Sonam Prajapati) को खून से लथपथ हालत में पाया। उसको जय प्रकाश अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके पुलिस को खबर कर दी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसका पति के साथ अक्सर विवाद होता था। पति चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर पिछले दिनों भी उसका विवाद हुआ था और आवेश में मोबाइल (Mobile) तोड़ दिया था। पति को दूसरे व्यक्ति के साथ बातचीत करना पसंद नहीं था। उसका मोबाइल टूटने के बाद सोनम प्रजापति ने चोरी-छुपे पति का मोबाइल इस्तेमाल किया था। जिसके बाद उक्त घटना हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में 50 लाख रुपए के वाहन चोरी

इसलिए उतारा था मौत के घाट

कजलीखेड़ा थाने की शुुरुआत 15 फरवरी से हुई थी। जिसके तीन दिन बाद यहां पहली महिला थाने की प्रभारी पल्लवी पांडेय (TI Pallavi Pandey) बनाई गईं। उनके सामने मौत का यह मामला 02 मार्च को सामने आया था। घटना स्थल की जांच करते ही मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस को पता चला कि 1 मार्च को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें उसने पैर से उस पर वार किया तो वह फर्श पर गिरकर लहुलूहान हो गई थी। इसके बाद गुस्से में उसने कुर्ते से उसका गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद पत्नी के पहने हुए सारे कपड़े उतारकर दूसरे कपड़े पहनाए। आरोपी ने घर में फैले खून को मिटाने के लिए पत्नी के ही कपड़ों से पोंछा भी लगाया। इसके बाद खाली प्लॉट में ले जाकर शव को फेंक दिया। जिससे लोगों को यह लगे कि उसने कूदकर आत्महत्या की है। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग 01/26 कायम कर लिया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या करने और सबूत मिटाने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस ने चोरी का मामला इतना उलझाकर दर्ज किया
Don`t copy text!