Bhopal News: अवैध पिस्टल से गोली चलाकर की थी खुदकुशी

भोपाल। बारह साल के बालक इब्राहिम अली की मौत के मामले में पिता पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर इलाके में में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बालक ने अवैध पिस्टल से गोली चलाकर खुदकुशी की थी। जिसके बाद पिता ने घटना स्थल में आकर छेड़छाड़ की थी। इस मामले में बालक का मामा फरार हैं। उसको भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।
पिता पर पहले से ही दर्ज है प्रकरण
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इब्राहिम अली (Ibrahim Ali) कक्षा तीसरी में रेडरोज स्कूल (Red Rose School) में पढ़ता था। उसने वाहिद नूर (Wahid Noor) की अवैध पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की थी। जिसमें थाना पुलिस ने मर्ग 03/26 कायम कर लिया थां घटनाक्रम को छुपाने और बदलने का काम उसके पिता रिजवान खान (Rizwan Khan) ने किया था। गौतम नगर थाना पुलिस ने पिता के खिलाफ प्रकरण 56/26 दर्ज किया है। पिता के खिलाफ गौतम नगर थाने में ही मारपीट और तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज है। जबकि जिस अवैध पिस्टल (Pistol) से गोली चली थी वह बालक के मामा वाहिद नूर की थी। वाहिद नूर पूर्व से ही फरार चल रहा है। उसके खिलाफ बिलखिरिया (Bilkhiria) थाने में ट्रक (Truck) लूटपाट करके हत्या करने का मामला दर्ज हैं। यह प्रकरण 2018 में दर्ज हुआ था। गौतम नगर में हुई घटना में भी वह आरोपी है और फरार चल रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।