Bhopal News: फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वायरल किए न्यूड वीडियो और तस्वीरें

Share

Bhopal News: स्कूल में जॉब करने वाली युवती की शादी का पता चलने पर एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
यौन उत्तेजना पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेति​क चित्र

भोपाल। फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर न्यूड वीडियो और तस्वीरें स्कूल टीचर की वायरल कर दी। जांच में पता चला कि उक्त वारदात को उसके ही एक्स ब्यॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की बिलखिरिया थाना पुलिस कर रही है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में बताया है कि वह प्रेमिका के उसे छोड़कर किसी अन्य की शादी करने के फैसले से नाराज हो गया था।

तस्वीर और वीडियो मंगेतर की बहन को भेजी

बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह एक प्रायवेट स्कूल में टीचर की जॉब करती है। आरोपी मोहित रैकवार (Mohit Raikwar) है जो कि भोपाल शहर के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में रहता है। वह पीड़िता के रिश्तेदार के घर आता—जाता था। वहां उसकी चार साल पहले उससे पहचान हुई थी। यहां दोनों की मुलाकातें के बाद फोन नंबर बदले। इसके बाद दोनों चोरी—छुपे मिलने लगे। मोहित रैकवार ने प्यार का इजहार किया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो (Video) भी बनाई थी। यहां तक सबकुछ सामान्य दोनों की दिनचर्या रही। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह करने का फैसला लिया। यह बात पीड़िता ने आरोपी को बताकर संबंध तोड़ दिए। यहां से आरोपी मोहित रैकवार ने रंजिश रखना शुरु कर दी। उसने एक फर्जी इंस्टाग्राम (Instagram) में आईडी बनाई। इसके जरिए पीड़िता के अश्लील तस्वीरें और वीडियो जो उसने बनाए थे वह पीड़िता के रिश्तेदारों को भेजने लगा। जिस कारण उसकी शादी भी टूट गई। आरोपी की भेजी तस्वीर और वीडियो मंगेतर की बहन को सबसे पहले मिली थी। इसके बाद 31 जनवरी को पीड़िता की बहन को वह वीडियो और तस्वीरें भेजी। यहां परिवार को पता चला और मामला बिलखिरिया थाने में पहुंचा। बिलखिरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण 52/26 दर्ज करके मोहित रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को वह मोबाइल (Mobile) अभी नहीं मिला है जिसकी मदद से तस्वीरें और वीडियो उसने वायरल किए थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!