Bhopal News: तेज रफ्तार कार भेड़ों के झुंड पर चढ़ी

Share

Bhopal News: हादसे में आठ भेड़ों की दर्दनाक मौत कई अन्य जख्मी, चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। तेज रफ्तार कार भेड़ों के झुंड के ऊपर चढ़ गई। जिस कारण हादसे में आठ भेड़ों की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हुई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक भेड़ जख्मी हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

भेड़ों का झुंड लेकर चराने निकले थे

खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार प्रभुराम रेवारी पिता छोगाराम रेवारी उम्र 51 साल मूलत: राजस्थान (Rajasthan) के जिला जालौर स्थित आहर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रभुराम रेवारी (Prabhuram Rewari) घुमंतु जाति के हैं और मवेशियों को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच रहते हैं। घटना 02 मार्च की सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुई। वे भेड़ों (Sheep) का झुंड लेकर उन्हेंं चराने के लिए निकले थे। जब वे सीहोर से चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) की तरफ जा रहे थे तब भैसाखेड़ी के पास कैंपियन स्कूल (Campion School) के नजदीक भेड़ों के झुंड में ओमनी कार (Car) एमपी-41-बीसी-1841 से टकरा गई। इस हादसे में मौके पर ही आठ भेड़ों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा भेड़ गंभीर रुप से जख्मी हैं। जिन्हें पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) के वाहनों को बुलाकर इलाज के लिए भेजा गया। दुर्घटना के कारण काफी देर तक इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम भी रहा। पुलिस ने लोगों की मदद से हादसे में मारी गई भेड़ को सड़क किनारे किया। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 59/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एलएन यूनिवर्सिटी के कर्मचारी ने छात्र की पिटाई लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!