Bhopal Cyber Fraud: टेरर फंडिंग का डर दिखाकर डिजीटल अरेस्ट

Share

Bhopal Cyber Fraud: जालसाजों ने वीडियो कॉल करके डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। एनआईए अधिका​री बनकर एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए गए। जालसाजों ने यकीन दिलाने के लिए पुलिस लिखा हुआ वाहन भी दिखाया। यह घटना भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित को उसके एनकाउंटर की धमकी देकर तीन दिनों तक उसे डिजीटल अरेस्ट भी रखा गया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

आतंकियों की मदद करने का दिखाया डर

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार राजकुमार चौहान (Rajkumar Chauhan) उम्र 45 साल छोला मंदिर इलाके में रहते हैं। उनका सब्जी का कारोबार है। वह शिव नगर इलाके में रहते है। राजकुमार चौहान के पास तीन दिन पहले एक कॉल आया। उसने एनआईए (NIA) का अधिकारी बताकर कहा कि राजकुमार चौहान ने आतंकियों की मदद की है। इस कारण उसे डिजीटल अरेस्ट (Digital Arrest) किया जा रहा है। उस पर टेरर फंडिंग (Terror Funding) में आरोपी होने का बोलकर धमकाया गया। वीडियो कॉल पर बदमाशों ने पुलिस लिखी स्कॉर्पियो उसे दिखाकर असली पुलिस होने की धमकी दी थी। नंबर बंद करने या फरार होने पर उसको एनकाउंटर करने की धमकी आरोपियों ने दी थी। इसके बाद पीडि़त उनके सवालों के जबाव देने लगा। उनसे स्वयं को निर्दोष बताया। जाल में फांसने के लिए जालसाजों ने कहा कि वह भला आदमी लगता है। उसे मामले से बाहर निकाल देंगे, लेकिन डिजिटल निगरानी में रहना होगा। आरोपियों ने 06 से 08 फरवरी की सुबह तक उसको अपनी निगरानी में रखा। मामले को रफा-दफा करने के नाम पर कई किश्तों में उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। 08 फरवरी को परिजन ने मामले की जानकारी छोला मंदिर थाने में दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ि़त को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद जिन खातों में पैसा गया, उन्हें होल्ड कराया गया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ठेकेदार के बिगड़े बेटे ने हवाई फायर किया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!