Bhopal News: ढ़ाई साल से काट रहा था सजा, पेट में दर्द की शिकायत के बाद हमीदिया अस्पताल में कराया था भर्ती

भोपाल। केंद्रीय जेल के एक सजायाफ्ता बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस संबंध में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए न्यायाधीश को प्रशासन की तरफ से बुलाया गया है। इधर, जेल प्रबंधन का कहना था कि वह बीमार कई दिनों से चल रहा था।
जेल बंदी वार्ड में कराया था भर्ती
गांधी नगर (Gandhi nagar) थाना पुलिस के अनुसार राजेश सेहरिया (Rajesh Sehriya) पिता मुन्नालाल सेहरिया उम्र 26 साल मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डबरी का रहने वाला था। उसके खिलाफ विदिशा जिला अदालत ने नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य, पॉक्सो एक्ट और हत्या के मामले में 24 जनवरी, 2023 को दोषी करार दिया था। उसे आजीवन कारावास के अलावा अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। वह भोपाल की सेंट्रल जेल से पूर्व गंजबसौदा उप जेल मेें था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए 10 अगस्त, 2025 को भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) ट्रांसफर किया गया था। उसे चक्कर, उल्टी और भूख नहीं लगने की शिकायत थी। उसके शरीर में हीमोग्लोबिन भी कम हो गया था। जिस कारण उसे 11 अगस्त को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में स्थित जेल बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसका हेमेटोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज चल रहा था। जेल बंदी राजेश सेहरिया की उपचार के दौरान 23—24 अगस्त की रात लगभग तीन बजे मौत हो गई। उसके परिजनों को मौत होने की जानकारी दे दी गई है। पुलिस विभाग की तरफ से मामले की जांच करने हेड कांस्टेबल कमलकांत (HC Kamalkant) पहुंचे थे। हालांकि उनके पास मौत को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि गांधी नगर पुलिस मर्ग 48/25 कायम करके मामले की जांच कर रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।