Bhopal News: पार्किंग को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, आरोपियों की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पार्किंग को लेकर एक व्यक्ति का विवाद हो गया। युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई है। हमले में जख्मी युवक को चेहरे और गले के पास चाकू से गंभीर वार हुए हैं। पुलिस को अभी तक हमलावरों की पहचान करने में कामयाबी नहीं मिली है।

वाहन में स्क्रैच आने से बढ़ा विवाद

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद साजिद अंसारी (Mohammed Sazid Ansari) पिता मोहम्मद कलाम उम्र 27 साल सुंदर नगर (Sunder Nagar) में रहता है। वह टेलरिंग का काम करता है। थाना प्रभारी अनुराग लाल (TI Anurag Lal) के अनुसार मोहम्मद साजिद अंसारी 20 अगस्त की शाम सात बजे सुभाष कॉलोनी (Su) गया था। वहां उसका पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। उसके साथ तीन व्यक्तियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। आरोपियों का कहना है कि उसके वाहन के कारण उनके वाहन में स्क्रैच आ गया है। आरोपियों ने पत्थर मारने और और चाकू से उस पर वार किया। हमले में मोहम्मद साजिद अंसारी को चेहरे पर गंभीर चोट आई। मामले की जांच एएसआई सी पन्ना कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 425/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पल्सर सवार की मोपेड की टक्कर से मौत
Don`t copy text!