Bhopal News: शव की नहीं हुई पहचान, सोशल मीडिया के जरिए मदद ले रही पुलिस

भोपाल। गांव के तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव चार से पांच दिन पुराना है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की खजूरी सड़क थाना पुलिस कर रही है। जिस कारण चेहरा भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस ने शव पीएम के लिए मॉर्चुरी रुम में रख दिया है।
गुम हुए लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
खजूरी सड़क (Khajuri Sadak) थाना पुलिस के अनुसार खजूरी सड़क स्थित लखापुरा गांव में तालाब बनाया गया है। यहां मछलियां भी हैं जिसे पकड़ने के लिए बालचंद्र मांझी (Balchandra Manjhi) गया हुआ था। उसको 10 सितंबर की सुबह नौ बजे एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव दिखा। यह बात उसने पुलिस को बताई तो वह जांच करने पहुंची। शव पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 30 साल है। शहर में पहचान से संबंधित दस्तावेज से लेकर कुछ भी सामान नहीं मिला है। पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी सोशल मीडिया में भी वायरल की है। इसके अलावा आस—पास गुम हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 37/25 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई महेंद्र सिंह (ASI Mahendra Singh) कर रहे है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।