Bhopal Cyber Fraud: होटल के सेल्स मैनेजर के साथ फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: जाल में फंसाने पहले 1190 रुपए मिले फिर कई किस्त में जमा करा लिए एक लाख 70 हजार पांच सौ रुपए

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। होटल के एक सेल्स मैनेजर को झांसा देकर सायबर जालसाजों ने पहले फंसाया। उन्हें शुरुआत में फायदा बताकर 1190 रुपए दिए। इसके बाद कई किस्त में उनसे आरोपियों ने एक लाख, 70 हजार पांच सौ रुपए जमा करा लिए। भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

किस्तों में डलवाई रकम

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विनय लालवानी पिता भगवान दास लालवानी उम्र 23 साल पंचवटी कॉलोनी में रहते हैं। वह ओयो होटल (OYO Hotel) कंपनी में सेल्स मैनेजर का काम करते हैं। विनय लालवानी (Vinay Lalwani) के पास 15 मार्च को मोबाइल (Mobile) फोन पर यू-ट्यूब की लिंक आई। जिसमें होटल की समीक्षा करने पर लाभ मिलने का झांसा दिया गया। इसके लिए जालसाजों ने उनसे बैंक खातों की जानकारी मांगी। उन्होंने होटल का रिव्यू दिया तो उन्हें शुरु में 150 रुपए जालसाजों ने खाते में डाले। इसके बाद दूसरे टेलीग्राम (Telegram) चैनल की लिंक भेजकर उसमें जुड़ने के लिए बोला गया। यहां भी उन्हें कई बार में एक हजार 50 रुपए का भुगतान हुआ। लालच में फंसने के बाद जालसाजों ने नौ हजार रुपए, 42 हजार रुपए समेत कई अन्य रकम किस्त में डलवाई। उनका जालसाजों ने जिस सॉफ्टवेयर में खाता खोला था उसमें लाखों रुपए का लाभ दिख रहा था। इसे निकालने के लिए उनसे पैसा मांगा गया। झांसे में फंसे विनय लालवानी ने अपने भाई हेमंत लालवानी (Hemant Lalwani) के खाते से भी रकम जमा कर दी। इसके बावजूद उन्हें जब पैसा निकालने नहीं मिला तो शक हुआ। इसके बाद उन्होंने भोपाल पुलिस से मदद मांगी। इस मामले की शुरुआती जांच सायबर क्राइम (Cyber Crime) ने की थी। जिसके बाद 24 मार्च को केस डायरी कोहेफिजा थाने को भेजी गई। कोहेफिजा थाना पुलिस ने इस मामले में जालसाजी का प्रकरण 161/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लॉक डाउन से बिगड़ी परिस्थितियों का सूदखोर ने फायदा उठाया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!