Bhopal Cyber Fraud: टेलीग्राम में टास्क पूरा करने का झांसा देकर पांच लाख रुपए से ज्यादा की रकम ऐंठ ली

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के एक कर्मचारी के साथ सायबर फ्रॉड किया गया। मामले की जीरो पर एफआईआर दर्ज करके केस डायरी भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर के बागसेवनिया थाने को भेजी गई है। आरोपियों ने टेलीग्राम में टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा होने का लालच दिया था।
कई किस्त में पांच लाख नौ हजार आठ सौ रुपए की रकम गंवाई
जानकारी के अनुसार प्रेमराज मीना पिता देवराज मीना उम्र 29 साल साकेत नगर (Saket Nagar) में रहते हैं। वे मूलत: राजस्थान (Rajasthan) के सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले हैं। वह एम्स में नौकरी करते हैं। प्रेमराज मीना (Premraj Meena) को 11 जनवरी को टेलीग्राम (Telegram) के जरिए जालसाजों ने संपर्क किया। उन्हें टेलीग्राम एप्स डाउनलोड करके दिए गए टारगेट को पूरा करने पर लालच दिया गया। ऐसा करने के बाद उन्हें कुछ रकम जालसाजों ने उनके खाते में ट्रांसफर भी की थी। इसके बाद बड़े टारगेट देते हुए उसे पूरा करने के पहले सिक्योरिटी के रुप में रकम जमा कराई गई। इसको भी पूरा करने पर उन्हें मुनाफा होता रहा। उसे निकालने के नाम पर कई तरह के टैक्स बताकर उनसे रकम ली गई। ऐसा करते हुए उन्होंने कई किस्त में पांच लाख नौ हजार आठ सौ रुपए की रकम गंवा दी। उन्होंने जालसाजों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपियों ने अपने सारे संपर्क नंबर बंद करके उन्हें ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय हेल्प लाइन में मदद मांगी और घटनाक्रम बताया। राष्ट्रीय हेल्प लाइन ने उनका मामला पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर (Madhopur) जिले को भेज दिया था। जिसके बाद पता चला कि वे भोपाल शहर के बागसेवनिया में स्थित साकेत नगर में किराए से रहते हैं। इसलिए वहां से केस डायरी अब भोपाल पुलिस को दी गई। बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 118/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।