Bhopal News: कांग्रेस नेता की दूसरी पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर

Share

Bhopal News: जूस में जहर पिलाकर मारने की कोशिश का आरोप, भाई के अलावा पहली पत्नी के दो बच्चों को भी बनाया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान की दूसरी पत्नी ने उनके खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट, मारने की कोशिश समेत कई संगीन आरोप लगाकर भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि कांग्रेस नेता ने इन आरोपों को झूठा बताकर दंपति के बीच प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन होने का दावा किया है। इस प्रकरण में कांग्रेस नेता के अलावा उनकी पहली पत्नी के दोनों बच्चों और देवर पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

जूस में जहर मिलाकर पिलाया

जानकारी के अनुसार घटना शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित नूतन कॉलेज (Nutan College) के पास सरकारी आवास की है। यहां 45 वर्षीय शिखा सिंह (Shikha Singh) रहती हैं। वे एक बैंक में जॉब करती है। उन्हें 9 फरवरी को बेसुध होने पर अस्पताल में ले जाया गया था। जिसके बाद शिखा सिंह ने पुलिस थाने में 12 फरवरी को प्रकरण दर्ज कराया। शिखा सिंह का आरोप है कि उन्होंने 19 साल पहले महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chauhan) के साथ दूसरी शादी की थी। पीड़िता के पहले पति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। पहले पति के साथ दरार महेंद्र सिंह चौहान ने पैदा कराई थी। जिस कारण उनके साथ तलाक हुआ। महेंद्र सिंह चौहान की पहली पत्नी से दो बच्चे संकेत सिंह चौहान (Sanket Singh Chauhan) और पूनम चौहान (Poonam Chauhan) हैं। यह दोनों बच्चे रिश्तों को नहीं मानते थे। जिस कारण दोनों बच्चे पीड़िता के देवर कमलेंद्र सिंह चौहान (Kamlendra Singh Chauhan) के साथ मिलकर उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश करते हैं। इसीलिए 9 फरवरी को जूस में जहर मिलाकर पिलाया गया था। पुलिस ने बयानों के आधार पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान, उनके भाई कमलेंद्र सिंह चौहान के अलावा पहली पत्नी के दोनों बच्चों को प्रकरण में आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: बिजली कंपनी का डीजीएम रिश्वत लेते पकड़ाया

सबकुछ झूठा मुझे न्यायालय पर भरोसा

पीड़िता का आरोप है कि उनसे दो करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी। जिसके लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। दूसरी पत्नी का बेटा हॉस्टल में रहता है। इधर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि उनका तलाक को लेकर प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन हैं। यह सारे आरोप झूठे और भ्रामक हैं। मेरी पहली पत्नी के दोनों बच्चों की कोई भूमिका भी नहीं हैं। उन्हें जबरिया इस मामले में घसीटा जा रहा है। इधर, हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अभी जांच की जा रही है। सारे तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे न्यायालय को संबंधित प्रकरण से अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!