Bhopal Gun Shot: चुनरी यात्रा के दौरान गोली चली

Share

Bhopal Gun Shot: नाचते वक्त दो गुटों के बीच हुई थी कहासुनी, थाना प्रभारी ने चुप्पी साधी

Bhopal Gun Shot
सांकेतिक चित्र

भोपाल। चेत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित चुनरी यात्रा के दौरान गोली चल गई। इस मामले में भोपाल (Bhopal Gun Shot) शहर के कोलार रोड थाना प्रभारी संजय सोनी ने चुप्पी साध ली है। जबकि वारदात में क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश के गुर्गे के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

दूसरे पक्ष को डराने किया था फायर

जानकारी के अनुसार चुनरी यात्रा संदीप ठाकुर (Sandeep Thakur) की तरफ से आयोजित की गई थी। यह यात्रा 25 मार्च को ललिता नगर (Lalita Nagar) से पहाड़ी मंदिर के लिए निकल रही थी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी यात्रा में मौजूद थे। इसमें महिलाओं के अलावा कोलार रोड (Kolar Road) के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों से संदीप ठाकुर के मित्र और परिचित भी शामिल हुए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब यात्रा ललिता नगर से आगे पहुंची तो नाचने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। तभी थाने का गुंडा अक्षय ठाकुरिया(Akshay Thakuriya)  ने दूसरे पक्ष को डराने अवैध पिस्टल (Pistol) से फायर कर दिया। हालांकि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन मारपीट की घटना में हरिओम नाम का एक युवक घायल है। पुलिस मामले की जांच कर फायर करने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि फायर करने वाला बदमाश इनामी बदमाश जीतू यादव (Jeetu Yadav) का गुर्गा है। वह हत्या के प्रयास के मामले में पहले से ही फरार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला सुरक्षा गार्ड से समधी ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gun Shot
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!