MP PHQNews: अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देंगे पदक, डीजीपी ने दी बधाई

भोपाल। पुलिस विभाग में विशिष्ट पहचान रखने वाले राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक के लिए 21 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इन्हें अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मध्यप्रदेश (MP PHQ News) के मुख्यमंत्री यह पदक सौंपेंगें। चयनित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने बधाई दी है।
इन्हें दिया जाएगा पदक
पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अनुसार पदकों का वितरण 15 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री की तरफ से किया जाएगा। राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए एडीजी योगेश देशमुख(ADG Yogesh Deshmukh) , राकेश गुप्ता, आरक्षक देवेन्द्र कुमार कौशल और हवलदार वॉल्टर हेनरी इक्का को मिलेगा। इसके अलावा सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप आयुक्त सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह और सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत को दिया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।