Bhopal Fraud News: मैरिज गार्डन की बुकिंग राशि लेकर मैनेजर हुआ चंपत

Share

Bhopal Fraud News: कंपनी के खाते में रकम लेने की बजाय अपने निजी खातों में जमा कराई

Bhopal Fraud News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। मैरिज गार्डन का मैनेजर करीब ढ़ाई लाख रुपए की रकम लेकर फरार हो गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने संचालक की शिकायत पर उसके खिलाफ गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मैनेजर ने अपने खाते में जमा कराई रकम

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस ने बताया कि बिशनखेड़ी में स्थित मैरिज गार्डन (Marriage Garden) में आलोक गुहा मजुमदार (Alok Guha Majumdar) मैनेजर की नौकरी करता था। गार्डन जून महीने में बुक हुआ था। जिन्होंने मैरिज गार्डन बुक किया उन्होंने ढ़ाई लाख रुपए का भुगतान कर दिया था। यह रकम मैरिज गार्डन के मैनेजर ने अपने खाते में जमा करा लिए थे। इसके बाद वह चंपत हो गया। यह बात पता चलने पर भैयाजी पाल (Bhaiyaji Pal) पिता राम सिंह उम्र 31 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने 11 सितंबर की दोपहर साढ़े चार बजे गबन का प्रकरण 312/25 दर्ज कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मैनेजर को नोटिस देकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। हालांकि वह थाने में नहीं आया था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: अफसर की ऐसी जांच नाम के अलावा कुछ नहीं पता
Don`t copy text!