Bhopal News: पति और सास दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, एक महीने पहले आग लगाकर दी थी जान

भोपाल। नव विवाहिता की खुदकुशी मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना पुलिस कर रही थी। केस डायरी की जांच एसीपी अदिति भावसार ने की है। प्रकरण में जांच के बाद पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित
पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शुरुआती जांच एसआई वीरेंद्र चौधरी (SI Virendra Chaudhry) ने की थी। घटना 20 जुलाई को लैबर कॉलोनी (Labour Colony) में हुई थी। यहां दीपक दांगी (Deepak Dangi) का परिवार रहता है। उसकी कुछ साल पहले भानुप्रिया दांगी (Bhanupriya Dangi) उम्र 30 साल के साथ शादी हुई थी। उसका मायका जबलपुर (Jabalpur) में हैं। शादी के वक्त ही परिवार ने दहेज दिया था। पति दीपक दांगी (Deepak Dangi) स्कूल वैन चलाता है। भानुप्रिया दांगी ने आग लगाई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हुई थी। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 37/25 कायम कर लिया था। मौत के बाद मायके पक्ष ने बताया कि पति के अलावा सास श्यामवती दांगी (Shyamwati Dangi) उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिस कारण उसने खुदकुशी की है। आरोपियों के खिलाफ लगभग डेढ़ महीने तक चली जांच के बाद 04 अगस्त को प्रकरण 549/25 दर्ज कर लिया। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।