Bhopal News: कैफे संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: बिल मांगने को लेकर हुआ था विवाद, प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कैफे संचालक को चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया। विवाद होटल के बिल भुगतान को लेकर हुआ था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

​सामान खरीदने को लेकर हुआ विवाद

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आर्यन कुमार (Aryan Kumar) उम्र 29 साल गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने एक महीना पहले ही जेल रोड नयापुरा में कैफे (Cafe) खोला है। यहां 22—23 मार्च की दरमियानी रात इलाके का बदमाश तनु उर्फ तरुण (Tanu@Tarun) पहुंचा। उसने चाय पी और बाकी अन्य सामान खरीदकर वह जाने लगा। इस बात का विरोध आर्यन कुमार ने किया तो वह उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकाते हुए चला गया। इसके बाद सुबह चार बजे अज्जू नाम का एक युवक उसके पास समझाने पहुंचा। यहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अज्जू ने चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांधी नगर थाना पुलिस ने 23 मार्च की दोपहर इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण 120/26 दर्ज कर लिया है। हमले के बाद से दोनों आरोपी फरार भी चल रहे हैं।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कीड़े के काटने की वजह से बच्ची की मौत
Don`t copy text!