Bhopal News: पुरानी रंजिश पर आधा दर्जन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। युवक और उसकी बहन हमले में जख्मी हो गई। उनके दोस्त को आधा दर्जन युवक जानलेवा हमला करने पर वह बीच—बचाव करने पहुंचे थे। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जख्मी युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। इसलिए युवती की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
चाकू से हमला कर किया घायल
गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के मुताबिक थाने में रिपोर्ट संजना ठाकुर पिता राज ठाकुर उम्र 21 साल ने दर्ज कराई है। वह अटल अय्यूब नगर (Atal Ayyub Nagar) में रहती है। संजना ठाकुर (Sanjna Thakur) घरेलू काम करती है। 14 मार्च की रात लगभग साढ़े नौ बजे उसका भाई दुर्गेश ठाकुर (Durgesh Thakur) दोस्त निहाल के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी वहां पर निखिल रैकवार (Nikhil Raikwar) वहां पहुंचा। उसके साथ निहाल की पुरानी रंजिश है। उन्हीं बातों को लेकर हुए विवाद के बाद गाली—गलौज होने लगी। जिसके बाद नौबत मारपीट पर पहुंच गई। शोर सुनकर संजना ठाकुर भी बाहर आ गई। वह भी अपने भाई और उसके दोस्त को बचाने लग गई। आरोपियों में निखिल रैकवार के अलावा अजय उर्फ अज्जू पल्सर, कारण सिंह, अंकित, विवेक और शिवा भी शामिल थे। आरोपी निखिल रैकवार ने निहाल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने दोनों युवकों और युवती के साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गए। गौतम नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस 123/26 दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।