भाजपा विधायक ने एक्टर सोनू सूद से मांगी मदद, कांग्रेस का तीखा तंज

Share

Rajendra Shukla Tweet पूर्व मंत्री, विधायक राजेंद्र शुक्ल को भी सरकार पर भरोसा नहीं- कांग्रेस

Rajendra Shukla Tweet
राजेंद्र शुक्ल का ट्वीट

भोपाल। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की समस्या जगजाहिर है। हजारों मील पैदल चलते लोगों को देखकर कुछ हाथ मदद के लिए आगे भी बढ़ें। सरकार और सिस्टम से जब मदद न मिली तो मजबूर मजदूरों ने समाजसेवियों से मदद मांगी। संकट के इस समय में एक्टर सोनू सूद जैसी शख्सियतों ने आगे बढ़कर लोगों को घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया। सोनू सूद हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचा चुके है। जो काम सरकारों को करना था, वो सोनू सूद जैसे समाज सेवियों ने किया। आज भी लोग ट्विटर पर सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं, और उन्हें मिल भी रही है। प्रवासी मजदूर गुहार लगाए तो उसकी मजबूरी समझ आती है। लेकिन सत्ताधारी दल के नेता भी अब सोनू सूद के भरोसे है (Rajendra Shukla Tweet), या उनका भी अपनी ही सरकार से भरोसा उठ गया है ?

यह गंभीर सवाल मध्यप्रदेश के पूर्व खनिज मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल के एक ट्वीट ने खड़े किए है। 1 जून को किए गए इस ट्वीट में राजेंद्र शुक्ल ने एक्टर सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों की एक लिस्ट भेजते हुए, मजदूरों को घर वापस पहुंचाने में मदद मांगी थी। शुक्ल के ट्वीट को सोनू सूद ने रिट्वीट करते हुए सहमति भी जता दी और मदद का भरोसा भी दे दिया।

कांग्रेस ने कसा तंज

सोनू सूद का जवाब

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने तंज कसा है। सवाल उठाए है कि क्या शुक्ल को शिवराज सरकार पर भरोसा नहीं है, जो सोनू सूद से मदद मांगनी पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने तीखा तंज कसा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal GRP News: सिराहने रखा पर्स निकालकर भागा चोर

‘मप्र की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ल का ट्वीट। शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री एवं वर्तमान रीवा से भाजपा विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए मज़बूरी में एक्टर सोनू सूद से मदद लेना पड़ रही है ।’ जिसके बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी शुक्ल पर हमला किया।

जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद राजेंद्र शुक्ल ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उसकी जगह सरकार की तारीफों से भरा एक ट्वीट कर दिया।

यह भी पढ़ेंः पोर्न वीडियो देखकर बच्चों ने सेक्स को खेल समझ लिया

2 जून को राजेंद्र शुक्ल ने ट्वीट किया कि-‘ देश भर में फंसे हुए श्रमिकों एवं उनके परिजनों के लिए राशन, चिकित्सा व वापस उनके घरों तक पहुचाने के पुनीत कार्य में सरकार के साथ कई लोग, समाजसेवी व संगठन भी कार्यरत हैं। समय समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में उनकी मदद् से हमने हजारों विन्ध्य वासियों तक त्वरित राहत पहुंचाया है।’

अरुण यादव का तंज
खबर को शेयर करें
क्या आप द क्राइम इंफो से जुड़ना चाहते हैं! अब द क्राइम इंफो एप्प की शक्ल में आपके साथ रहेगा। यह संदेश पढ़ने तक एक मैसेज आपके पास आएगा। आप उसको अलाउ करें, फिर आपके और हमारे बीच की दूरियां कम होगी। यह एप्प आपके मोबाइल पर दिखाई देने लगेगा। बस क्लिक कीजिए और अपने आस—पास चल रही खबरों को तुरंत जानिए। www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
Don`t copy text!