Bhopal News: जेल पहाड़ी के नजदीक भरी दोपहरी में हुई घटना फिर भी टक्कर मारने वाला वाहन का नहीं चला पता

भोपाल। कोर्ट पेशी करके लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई है। अभी तक किस वाहन ने बाइक में टक्कर मारी यह साफ नहीं हो सका है। दुर्घटना के वक्त जिसकी मौत हुई उसका भाई भी था। वह भी हादसे में जख्मी हुआ है।
भोपाल कोर्ट आया था मृतक
अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 11 सितंबर की दोपहर दो बजे हुई थी। हादसा पुरानी जेल से नीचे उतर रही ढ़लान पर हुआ था। बाइक पर इरफान खान (Irfan Khan) पिता सलीम खान उम्र 35 साल सवार था। वह सीहोर (Sehore) जिले में स्थित बिजोरी में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया उसकी पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है। जिस कारण पत्नी ने कोर्ट में भरण—पोषण का केस लगा रखा है। उसी केस को लेकर वह अपने भाई भूरा के साथ भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) आया था। पेशी में शामिल होने के बाद वह वापस घर की तरफ जा रहा था। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया था। वहां मौत होने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। मामले की जांच करने हेड कांस्टेबल नंदकिशोर सिंह (HC Nand Kishore Singh) पहुंचे थे। अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने फिलहाल मर्ग 30/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।