Bhopal Cyber Fraud: गैस बुकिंग की आड़ में सायबर फर्जीवाड़ा करने भेज रहे एपीके फाइल

Share

Bhopal Cyber Fraud: भोपाल पुलिस की चेतावनी लिंक पर क्लिक किया तो खाता हो जाएगा खाली,संदिग्ध फोन आने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्प लाइन को सूचित करने की सलाह

Bhopal Cyber Fraud
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध के चलते कुकिंग गैस की किल्लत का सायबर जालसाज फायदा उठा रहे हैं। वह गैस एजेंसी की आड़ में लोगों को फर्जी एपीके लिंक (Bhopal Cyber Fraud) भेज रहे हैं। उसको क्लिक करने पर बैंक खाता खाली हो सकता है। इस बात की चेतावनी के साथ कई सुझाव भोपाल पुलिस की तरफ से जारी हुए हैं।

जागरूक रहकर सुरक्षित रहने की अपील

पुलिस के अनुसार इस तरह की कई शिकायतें पूरे भारत में रिकॉर्ड की जा रही है। जिस कारण सभी राज्यों को इस समस्या और उसके समाधान को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताते हुए जनता को चेतावनी देने के लिए कहा गया है। पुलिस के अनुसार गैस बुकिंग (Gas Booking) अपने आधिकारिक कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल एप या ग्राहक सेवा नंबर के जरिए किया जाए। गैस डिलीवरी की आड़ अपने बैंक की जानकारी, एटीएम कार्ड के सीव्हीव्ही और ओटीपी साझा न करने की भी सलाह भोपाल पुलिस ने दी है। संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होने पर साइबर क्राइम (Cyber Crime) की रोकथाम के लिए बनी राष्ट्रीय हेल्पलाइन (1930) पर सूचित करें। मोबाइल में केवल भरोसेमंद ऐप ही इंस्टॉल करें और उन्हें हमेशा प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही डाउनलोड करें। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से जागरूक रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है। वहीं किसी भी तरह के फर्जीवाड़ा होने पर भोपाल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479990636 पर भी जानकारी देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पॉश कॉलोनी में पहरा देता रह गया सिक्योरिेटी गार्ड 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!