Bhopal Cop News: कांग्रेस विधायकों के बयानों के बाद शहर के सभी अधिकारियों को दो टूक चेतावनी, निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए

भोपाल। नवरात्रि के दौरान तलैया थाना क्षेत्र में मवेशी के अवशेष को धार्मिक स्थल के पास फेंकने, वहीं अशोका गार्डन में होटल कारोबारी की हत्या के बाद उपजे हालातों को लेकर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने चिंता जताते हुए मैदानी अफसरों (Bhopal Cop News) को आईना दिखाया। उन्होंने मंगलवार दोपहर शहर के सभी एसीपी के अलावा थाना प्रभारियों को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में बुलाया था।
अपने-अपने क्षेत्र की कार्ययोजना तैयार रखने को कहा
बैठक दोपहर तीन बजे के बाद शुरु हुई थी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने कहा 02 अप्रैल को हनुमान जयंती हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन होने हैं। इन आयोजनों को अनुमति देने से पूर्व उसका भौतिक परीक्षण किया जाए। इसके अलावा आयोजन स्थल के आस-पास और वहां सक्रिय उन्मादी व्यक्तियों को चिन्हित करके उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए। पुलिस कमिश्नर ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि तलैया और अशोका गार्डन (Ashoka Garden) की घटनाओं को लेकर काफी तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी। जिसे पुलिस की तरफ से बमुश्किल नियंत्रित किया जा सका। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने नशा मुक्ति को लेकर अपने-अपने क्षेत्र की कार्ययोजना तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।