Bhopal News: रस्सी टूटने से शव फर्श पर पड़ा मिला, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। फांसी लगाकर एक वयोवृद्ध महिला ने आत्महत्या कर ली है। उसने रस्सी का फंदा बनाया था लेकिन वह टूट गया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस कर रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वह एक बेटे की मौत से दुखी चल रही थी।
बेटे की मौत के बाद रहती थी परेशान
अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार द्रौपदी बाई (Dropadi Bai) पति रमेश उम्र 84 साल जी सेक्टर में रहती थी। वह घरेलू काम करती थी। पड़ोसी महिलाओं ने 30 अक्टूबर की सुबह नौ बजे गैलरी में मृत देखा था। उसके गले में फंदा था। द्रौपदी बाई के पहले पति की मौत हो गई थी। उससे छह बच्चे हुए थे। पहले पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरे पति से उसे दो बच्चे है। सभी बच्चे अलग—अलग रहते हैं। पति अरेरा कालोनी (Arera Colony) स्थित ई—7 में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है। वह दीपावली से अयोध्या नगर स्थित जी—सेक्टर में रहने आई थी। उसका एक बेटा उसका बहुत ज्यादा ख्याल रखता था। उसकी एक साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिस कारण वह परेशान रहती थी। मामले की जांच एएसआई मनोज सिंह (ASI Manoj Singh) कर रहे हैं। अयोध्या नगर पुलिस ने मर्ग 54/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।