Bhopal Molestation Case: सिगरेट नहीं दी तो नाबालिग से बोला साथ चल

Share

Bhopal Molestation Case: छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के दो मामले दर्ज, आरोपी हुए फरार

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घर से दुकान चलाने वाली नाबालिग से छेड़छाड़ (Bhopal Molestation Case) की गई है। आरोपी पीड़ित नाबालिग की दुकान में सिगरेट लेने पहुंचा था। जब सामान देने से इंकार किया तो आरोपी ने बोला वह उसके साथ चले। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Minor Molestation Case) की है। इधर, एक अन्य छेड़छाड़ का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इसमें एक युवती के घर के नीचे खड़ा आरोपी उसको अश्लील इशारे कर रहा था। दोनों मामलों के आरोपी फिलहाल फरार हैं।

टोटल लॉक डाउन में दुकान पहुंचा

कोलार थाना पुलिस ने बताया कि घटना कान्हा कुंज इलाके की है। यह मामला रविवार दोपहर लगभग तीन बजे का है। रिपोर्ट 12 वर्षीय नाबालिग की मां ने थाने में दर्ज कराई है। महिला ने बताया उसकी घर में किराना दुकान हैं। उसकी एक बच्ची हैं। जो कक्षा सातवी में पढ़ती है। रविवार को पूरी तरह से लॉक डाउन था। इस कारण दुकान बंद की गई थी। उसी दौरान आरोपी गोलू सोनवाने (Golu Sonwane) उसकी दुकान के बाहर आकर आवाज दे रहा था। वह बच्ची से सिगरेट मांग रहा था।

नशे में धुत्त था आरोपी

महिला ने बताया कि आवाज सुनकर बेटी बाहर निकली थी। बेटी ने सिगरेट नहीं रखते और आज लॉक डॉउन के कारण दुाकन बंद हैं बोला था। इसके बाद उसको वहां से जाने के लिए बोला गया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़ लिया। गोलू ने बेटी को उसके साथ चलने के लिए बोला था। उसकी मां बाहर आई तो वह बेटी का हाथ छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चाय वाले ने भरपूर की मदद, फिर भी नहीं बच सकी जान

यह भी पढ़ें: गुड़िया ​का लालच देकर मामा करता था अश्लील हरकतें
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ धारा 354/354क/294/506/7/8 छेड़छाड़, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर जाकर भी छानबीन की थी। परिजनों से हुई बातचीत के बाद आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है।

युवती से अश्लील इशारे

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि कल्ला शाह निवासी 20 वर्षीय युवती ने उसके साथ अश्लील हरकत हुई है। युवती बीए द्धितीय वर्ष की छात्रा है। वह सागर से कोर्स कर रही हैं। दो दिन पहले वह उसकी मौसी के साथ उसके मामू के घर आई थी। रविवार शाम वह मामू की बच्ची को छत पर खिला रही थी। उसी दौरान मकान के नीचे आरोपी शानू खान उसे देखकर अश्लील इशारे कर रहा था। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शानू खान के लिखाफ धारा 354घ/509 छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Nepali Community News: अटेंडर के लिए तरसता व्यक्ति, अस्प्ताल स्टाफ के भरोसे इलाज

 

Don`t copy text!