Bhopal Rape Case : क्लासमेट के घर ले जाकर पढ़ाई की मां ने खोली कलई

Share

Bhopal Rape Case : लॉक डाउन के तीन महीने में किया आधा दर्जन से अधिक बार बलात्कार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। क्लासमेट पढ़ाई के बहाने घर ले जाता था। यह सिलसिला तीन महीनों से चल रहा था। लेकिन, कुछ दिनों से नाबालिग घर जाने से बचती थी। मां को शक हुआ तो बेटी से उसकी वजह पूछी। जो वजह सामने आई उसके बाद मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला मध्य प्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Bhopal Rape Case) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने लॉक डाउन के दौरान आधा दर्जन से अधिक बार बलात्कार किया।

मां ने दर्ज कराया मुकदमा

छोला मंदिर थाना पुलिस (Chhola Rape Case) ने बताया कि यह एफआईआर 25 जून की दोपहर 3 बजे दर्ज की गई है। आरोपी भी नाबालिग है जो उसके स्कूल में साथ पढ़ता है। पीड़िता की उम्र 17 साल है। उसने अपनी मां को बताया था कि उसका क्लासमेट 20 मार्च से लगातार उसके साथ बलात्कार (Bhopal Classmate Rape Case) कर रहा है। वह करीब आधा दर्जन से अधिक बार बलात्कार कर चुका है। यह पता चलने पर उसकी मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: अदालत में तैनात स्टेनो पुलिस रेडियो शाखा के सूबेदार के खिलाफ इसलिए पहुंची थाने

ऐसे शुरु हुआ सिलसिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबसे पहले 12 मार्च को नाबालिग के साथ संबंध (Bhopal Nabalig Se Rape) बनाए थे। उस वक्त नाबालिग के परिवार को जान से मारने की धमकी उसने दी थी। इसके बाद वह अक्सर नाबालिग के घर आकर उसको पढ़ाई के बहाने अपने घर ले जाता था। वहां उसके साथ बलात्कार (Bhopal School Girl Rape Case) करता था। आरोपी 24 जून को भी उसके घर आया था। तब मां ने बेटी के चेहरे पर डर का भाव देखा था। जिसके बाद उसने बेटी से सच्चाई का पता लगाया। पति से सलाह करने के बाद मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!