Bhopal Molestation Case: बहन नहीं समझती तो नाबालिग की जिंदगी हो जाती बर्बाद

Share

Bhopal Molestation Case: नाबालिग के अंगों से करता था हरकत, सबक सिखाने बहन आगे आई

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Molestation Case) बहन की बदौलत उसके पड़ोसी की करतूत उजागर हो गई। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। नाबालिग के कोमल अंगों से पड़ोसी लंबे अरसे से छेड़छाड़ कर रहा था। यह बात बहन को तब मालूम हुई जब वह मायके में आई। इधर, पुलिस ने एक अन्य छेड़छाड़ (Bhopal Minor Girl Molestation Case ) का भी मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मनचले के मामले रातीबड़ थाना क्षेत्र के हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सातवीं से हुई थी यह शुरुआत

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया कि घटना जुलाई 2018 से शुरु हुई थी। पीड़िता की उस वक्त उम्र 13 साल थी। वह कक्षा सातवीं में उस वक्त पढ़ा करती थी। उसको उन सब बातों का ज्ञान नहीं था। नाबालिग के पिता मजदूरी का काम करते हैं। वह दो बहनें हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। आरोपी पड़ोसी है जो गंदी हरकत कर रहा था। नाबालिग ने यह बात बड़ी बहन को तब बताई जब वह मायके में आई थी। उसने बताया था कि आरोपी उसको कमरे में भी बुलाता था।

यह भी पढ़ें: नाबालिग से बोला चल साथ, मां के आते ही भागा

घर में भी आना—जाना

पुलिस के मुताबिक आरोपी पड़ोसी है जो किशोरी के परिवार को बहुत अच्छी तरह से पहचानता है। आरोपी न्यू मार्केट में टैलरिंग का काम करता है। पड़ोस में होने के कारण वह अक्सर किशोरी के घर आना—जाना करता था। यहां तक की वह घर में किशोरी के अकेले रहने पर भी आया—जाया करता था। किशोरी गंदी हरकतों से वाकिफ नहीं थी। इसलिए वह समझती नहीं थी। कोर्स की किताबों में जब शरीर के बारे में उसने पड़ा तो वह जागरुक हुई। उसने फिर यह कहानी बहन को बताई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Booling Case: नाजायज रिश्ते को ठुकराया तो छपाक की धमकी

बहन को चला पता

पड़ोसी अक्सर मौका मिलने पर नाबालिग के शरीर और उससे अश्लील हरकतें करता था। वह उसके कोमल अंग को बुरी नीयत से छूता था। वह नाबालिग को मौका पाकर स्पर्श करने का अवसर तलाशता रहता था। नाबालिग को यह बातें अच्छी नहीं लगती थी। वह आरोपी के उम्र को लिहाज करके उसको टालते आ रही थी। आरोपी को उसका न बोलना या कहे विरोध न करना उसको ऐसा लगता था कि नाबालिग इस गंदे काम के लिए उसको स्वीकृति दे रही है।

यह भी पढ़ें: बहू के कमरें से ​निकलते देखा, तो थाने पहुंची सास

आरोपी फरार हुआ

पड़ोसी को जब खबर लगी कि बहन को उसकी करतूतें पता चल गई है तो वह भाग गया। पीड़िता के साथ दो साल से आरोपी यह हरकत कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरूवार शाम 4 बजे मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 354/7/8 छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस का कहना हैै कि वह उसके घर और दुकान पर नजर बनाए हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

मां—बाप के घर से जाते ही पहुंचता

इधर, रातीबड़ में ही एक अन्य छेड़छाड़ की घटना दर्ज हुई है। यह घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। नीलबड़ इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा कक्षा 8वीं में पढ़ती है। माता—पिता दोनों मजदूरी करते हैं। उनके जाने के बाद घर में वह अकेली रहती थी। बाजू में मकान बन रहा है। यहां आरोपी इरशाद मिस्त्री का काम कर रहा था। वह साथ काम कर रहे लैबर को बाथरूम करने का बोलकर चला गया।

यह भी पढ़ें:   MP Political Joke: विकास यात्रा से ​पहले निगम ने अपनाई यह ट्रिक

ऐसे गया था भीतर

आरोपी इरशाद ने देखा कि बच्ची घर में अकेली है। वह उसका फायदा उठाने की नीयत से खिड़की के रास्ते से कमरे में भीतर चला गया। अचानक आरोपी को अपने सामने देखकर बच्ची सहम गई। इरशाद ने उसको सहमा देखकर बच्ची पर हावी हो गया। उसने कपड़े उतारने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसको चुप करने के लिए हाथ में भी काट लिया।

साहस नहीं खोया

गुरूवार दोपहर सवा एक बजे पुलिस ने आरोपी इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 452/354/323 घर में घुसकर/छेड़छाड़/सामान्य मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। इरशाद फरार है और वह मकान मालिक से उसके संबंध में पूछताछ कर रही है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि इरशाद की हरकतों को देखकर उसने साहस नहीं खोया। घर में रखा डंडा उठाकर उसने इरशाद को मारा भी था। जिसके बाद वह फरार हो गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!