Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने चार गांजा तस्करों को दबोचा

Share

Bhopal News: आरोपियों के कब्जे से 24 किलो से अधिक गांजा मिला, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। गांजा तस्करी में शामिल चार आरोपियों को दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से 24 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के क्राइम ब्रांच ने की है। चारों आरोपी रायसेन जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से बरामद गांजा सवा सात लाख रुपए से ज्यादा का है। यह माल किस व्यक्ति से लेकर वे आए थे यह सामने नहीं आ सका है।

आरोपियों के पास मिले 13 पैकेट

क्राइम ब्रांच (Crime Branch) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 08 सितंबर को मुखबिरों से सूचना मिली थी। आरोपी मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर (Ratanpur) अंडरब्रिज के नजदीक थे। पुलिस ने मौके पर जाकर अर्जुन कुचबुंदिया, शिवा कुचबुंदिया, अरविंद उईके और देवा कुचबुंदिया को दबोचा। आरोपियों के पास तेरह पैकेट में रखे हुए 24 किलो 290 ग्राम गांजा (Ganja) बरामद हुआ। अर्जुन कुचबुंदिया (Arjun Kuchbundia) पिता नानू कुचबुंदिया उम्र 24 साल, शिवा कुचबुंदिया (Shiva Kuchbundia) पिता संतोष कुचबुंदिया उम्र 23 साल, अरविंद उईके (Arvind Uikey)  पिता गुलजार सिंह उईके उम्र 19 साल और देवा कुचबुंदिया (Deva Kuchbundia) पिता गुधियल कुचबुंदिया उम्र 19 साल को दबोचा गया। चारों आरोपी रायसेन (Raisen) जिले के औबेदुल्लागंज तहसील में अलग-अलग जगह रहते हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। पुलिस कॉल डिटेल के जरिए उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Honey Trap: कारखाना मालिक का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!