Bhopal News: ट्रक ड्रायवर के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी

Share

Bhopal News: कार में सवार हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों की पहचान होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ट्रक ड्रायवर को मारपीट करके उसके सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास शुरु कर दिया है।

ड्रायवर को ट्रक से खींचकर निकाला बाहर

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार राजेश जाट पिता धन्नालाल जाट उम्र 45 साल इंदौर में स्थित एरोड्रम थाना क्षेत्र के विकास नगर (Vikas Nagar) में रहते हैं। राजेश जाट (Rajesh Jaat) आईसर कंपनी का ट्रक (Truck) चलाते हैं। वे कोरियर लेकर मंडीदीप से सूरत जाने के लिए निकले थे। राजेश जाट 23 फरवरी की रात लगभग नौ बजे जब 11 मील टोल नाके से आगे हाईवे पर पंचतारा ढ़ाबा (Panchtara Dhaba) के पास पहुंचे तो उनके सामने अचानक कार (Car) एमपी-04-जेडई-1392 आ गई। उसे बचाने के लिए राजेश जाट ने ट्रक एमपी-04-वायएस-0130 को बमुश्किल रोका। इसके बाद कार से पांच लोग उतरे। वह ट्रक ड्रायवर से अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने ट्रक से जबरिया खींचकर उन्हें बाहर निकाला। उसे लापरवाही ट्रक चलाने का आरोप लगाकर पीटते रहे। इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर बीयर की बोतल (Bottle) मारकर ट्रक ड्रायवर को बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। आरोपी फरार होने से पहले पुलिस को पीड़ित खबर न कर दे इसलिए मोबाइल (Mobile) को तोड़कर चकनाचूर कर गए। जख्मी ट्रक ड्रायवर को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में भर्ती कराया गया है। कटारा हिल्स पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण 49/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News:  भाई के आते ही खुला उसके साथ हो रही हरकत का राज

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!