Bhopal News: निलंबित नायाब तहसीलदार और उनका निजी ड्रायवर हुए अरेस्ट

Share

Bhopal News: निगम के हाथों स्ट्रीट डॉग को पकड़ाने पर किया था दो महिलाओं पर हमला,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, तीन दिन से कॉलोनी में चल रहे विवाद पर थाना पुलिस ने आंखे मूंद रखी थी

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। निलंबित चल रहे नायाब तहसीलदार और उनके निजी वाहन चालक को भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों ने मिलकर एक दिन पहले दो महिलाओं पर तलवार से वार करके जानलेवा हमला कर दिया था। जिस कॉलोनी में यह विवाद हुआ था वहां तीन दिन से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जिसकी भनक थाना पुलिस को नहीं थी।

स्ट्रीट डॉग को लेकर हुआ विवाद

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) पिता दशरथ सिंह उम्र 41 साल अयोध्या नगर स्थित स्वर्णकांता स्टेट कॉलोनी (Swarnkanta State Colony) में रहते हैं। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार है। उनके सामने वाली कॉलोनी किरण नगर (Kiran Nagar)  फेज—2 में अशोक चौहान (Ashok Chauhan) रहते हैं। वे भोपाल जिला प्रशासन में नायाब तहसीलदार (Naib Tehsildar) थे। विभागीय जांच के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया था। वे जहां रहते हैं वह कॉलोनी पिपलानी थाना क्षेत्र में आती है। उनकी बेटी पेट लवर भी है। वह अक्सर स्वर्णकांता कॉलोनी में जाकर स्ट्रीट डॉग (Dog) को फूड देने जाती है। कॉलोनी में मौजूद एक स्ट्रीट डॉग ने कुछ दिन पहले एक बच्चे को दांत से काट लिया था। जिस कारण नगर निगम (Nagar Nigam) की मदद से उसे पकड़ाया गया था। ऐसा करने से नायाब तहसीलदार की बेटी नाराज हो गई थी। स्वर्णकांता कॉलोनी के रहवासियों का कहना था कि उन्हें स्ट्रीट डॉग पालना है तो वह अपनी कॉलोनी में ले जाए। इस हंगामे के दौरान निलंबित नायाब तहसीलदार भी पहुंचे थे। दोनों पक्ष उस दिन घर चले गए थे। ऐसा पुलिस का कहना है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि प्रकरण उसी दिन थाने भी पहुंचा था। लेकिन निलंबित नायाब तहसीलदार के कारण कोई सुनवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वल्लभ भवन की आउटसोर्स महिला कर्मचारी की मौत

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ताजा घटनाक्रम 19 फरवरी की सुबह लगभग पौने नौ बजे फिर आक्रोश के साथ पनपा। यहां निलंबित नायाब तहसीलदार अशोक चौहान स्वर्णकांता कॉलोनी में पहुंचे। वहां घुमने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। इसके बाद वे अपने घर पहुंचे और तलवार लेकर आ गए। उनका सामना महिलाओं से होने लगा। इसी दौरान झूमाझटकी करते वक्त उनकी लाई हुई तलवार का वार लक्ष्मी ठाकुर (Laxmi Thakur) और वंदना सेन (Vandna Sen) को लग गया। यह वार एक महिला को पेट में तो दूसरी महिला को हाथ में लगा। जिसके बाद यह पूरा मामला फिर थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में 19 फरवरी को मारपीट, गाली—गलौज, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पहले से दर्ज है निलंबित नायाब तहसीलदार पर मुकदमे

निलंबित नायाब तहसीलदार अशोक सिंह चौहान और उनके वाहन चालक नफीस अंसारी (Nafees Ansari) घटना के बाद फरार हो गए थे। इस पूरे मामले (Bhopal News) का वीडियो (Video) सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 20 फरवरीको अशोक सिंह चौहान पिता इंद्रपाल सिंह चौहान उम्र 55 साल को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पिपलानी थाने में मारपीट करने के तीन प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उनके साथ मौजूद नफीस अंसारी पिता अब्दुल मजीद उर्फ कल्लू खां उम्र 28 साल को भी गिरफ्तार किया है। वह सीहोर जिले के आष्टाा में स्थित ग्राम मीरपुरा का रहने वाला है। नफीस अंसारी निलंबित नायाब तहसीलदार के आष्टा में स्थित पेट्रोल पंप में नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!