Bhopal News: ऑटो पलटने से दबकर वृद्ध की मौत

Share

Bhopal News: कुबरेश्वर धाम से लौटकर ट्रैन पकड़ने जा रहा था परिवार, वाहन जब्त करके चालक के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो पलट गया। उसमें सवार एक वृद्ध की ऑटो में गर्दन दब गई। जिस कारण मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। परिवार सीहोर में स्थित कुबरेश्वर धाम से लौटकर भोपाल रेलवे स्टेशन जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

गर्दन ऑटो में दब गई थी

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार जगदीश सिंह उम्र 60 साल झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग में रहते थे। वे 15 फरवरी को पूरे परिवार के साथ सीहोर(Sehore)  जिले में स्थित कुबरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) आए हुए थे। जगदीश सिंह के साथ सास-ससुर, पोता, मौसी-मौसा भी थे। 17 फरवरी की रात को उनकी ट्रेन (Train) थी। जिसके लिए परिवार ऑटो (Auto) में सवार होकर वहां जा रहा था। चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। उसे ऑटो में सवार यात्रियों ने समझाया भी था। इसी दौरान कोहेफिजा अस्पताल के पास रात नौ बजे ऑटो पलट गया। हादसे में सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। जगदीश सिंह (Jagdish Singh) की गर्दन ऑटो में दब गई थी। जिस कारण उनकी हालत नाजुक थी। हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग 07/26 कायम कर लिया है। इधर, नजीराबाद (Nazirabad) इलाके में ग्राम बोरदा जिला राजगढ़ (Rajgarh) निवासी 17 वर्षीय विशाल सिंह (Vishal Singh) पिता प्रेम तवर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। विशाल और उसका 14 साल का साथी बाइक से भोपाल की ओर आ रहे थे। 18 फरवरी की शाम अंजनी धाम मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   मारा या गिरा में उलझी युवक की मौत की कहानी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!