Bhopal News: मां-बेटे पर छुरी से जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: संकरी गली से मोटर साइकिल निकालने को लेकर हुई थी कहासुनी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मोटर साइकिल निकालने को लेकर एक मां-बेटे पर जानलेवा हमला हो गया। विवाद संकरी गली से मोटर साइकिल निकालने पर शुरु हुआ था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही है। हमले में शामिल एक व्यक्ति को चिन्हित कर लिया गया है।

डंडे और छुरी से किया हमला

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार हमले में उमेदी गुर्जर (Umedi Gurjar) उम्र 45 साल और उसका बेटा गंभीर रुप से जख्मी है। वारदात भानपुर के नजदीक शबरी नगर (Shabri Nagar) में 07 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे हुई थी। उमेदी गुर्जर घर के बाहर अलाव जलाकर बैठी थी। तभी वहां से रोहित नाम का युवक मोटर साइकिल से गुजर रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। वह लापरवाही से मोटर साइकिल निकाल रहा था। इसी बात पर उमेदी गुर्जर ने उसे सलाह दी तो वह नाराज हो गया। वाद-विवाद हुआ तो लोगों ने रोहित को उस वक्त वहां से भेज दिया। कुछ देर बाद रोहित दो अन्य लड़कों के साथ वहां वापस आया। आरोपियों के हाथ में डंडे और छुरी थे। उन्होंने आकर महिला और उसके बीच बचाव करने आए बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 653/25 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेंटर को चाकू मारकर जख्मी किया 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,

Don`t copy text!