Bhopal News: डेढ़़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज, छह महीने से चल रही थी तलाश, ढ़ाई हजार रुपए का था ईनाम

भोपाल। रंगदारी दिखाकर चाकू मारने के मामले में फरार चल रहे बदमाश को भोपाल (Bhopal News) शहर की टीटी नगर पुलिस ने दबोचा है। उसकी गिरफ्तारी पर ढ़ाई हजार रुपए का भी इनाम था।
छह महीने से चल रहा था फरार
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी भारत बाथम उर्फ बब्बू (Bharat Batham@Babbu) पिता रवि बाथम उम्र 26 साल को गिरफ्तार किया गया है। वह रोशनपुरा (Roshanpura) स्थित ग्वाल मोहल्ला में रहता है। भारत बाथम उर्फ बब्बू के खिलाफ 21 प्रकरण दर्ज है। वह छह महीना पूर्व अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाने में दर्ज रंगदारी दिखाकर चाकू मारने की घटना में फरार चल रहा था। आरोपी को अटल पथ (Atal Path) के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।