MP Email Threat: यूनिवर्सिटी के अलावा प्रदेश के कई व्यापारियों को मिल रही धमकियां,एक पखवाड़े के भीतर एक दर्जन से अधिक शरारतें सामने आईं,सॉफ्टवेयर की मदद से व्हीपीएन तकनीक का हो रहा इस्तेमाल,सायबर पुलिस मुख्यालय समेत कई जिलों की क्राइम ब्रांच को जांच में लगाया

भोपाल। प्रदेश इन दिनों हॉक्स कॉल (छद्म) की समस्याओं से जूझ रहा है। सर्वाधिक मुश्किलों का सामना भोपाल पुलिस कर रही है। दरअसल, एक पखवाड़े के भीतर इस तरह के हॉक्स कॉल (MP Email Threat) की संख्या एक दर्जन से ज्यादा पहुंच गई है। इसमें यूनिवर्सिटी, एम्स, एयरपोर्ट उड़ाने से लेकर कारोबारियों को धमकियां मिल रही हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर पुलिस मुख्यालय सतर्क हैं और उसने राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय को इसे सुलझाने का लक्ष्य दे रखा है। वह संबंधित धमकी से प्रभावित जिलों की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर पड़ताल कर रहा है।
सिलसिलेवार बम धमाका करने की चेतावनी
एमपी पुलिस (MP Police) की तरफ से सायबर क्राइम रोकने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे सायबर चुनौतियों से निपटने के लिए कई तकनीक भी इस्तेमाल हो रही है। इसलिए पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) के अधिकारियों को लगता है कि सरकारी एजेंसियों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के प्रपंच का इस्तेमाल हैकर भी कर सकते हैं। ताकि चुनौतियों से निपटने किए जा रहे प्रयासों पर ध्यान भटकाया जाए। पेशेवर अपराधी या गिरोह जिम्मेदारी लेते हुए धमकाने का काम करते हैं। दरअसल, इस महीने पीपुल्स मेडिकल कॉलेज (Peoples Medical College) को तीन बार, भौंरी पुलिस अकादमी, एम्स अस्पताल(AIIMS Hospital), जिला न्यायालय समेत कई अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को उड़ाने के लिए धमकियां मिल चुकी हैं। इसमें अधिकांश जगह पर ई-मेल (Email) का इस्तेमाल किया गया है।
लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमक
इधर, इसी महीने तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Bishnoi) के नाम पर भी धमकाने का काम चल रहा है। जिसमें 20 मार्च को कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस ने प्रकरण भी दर्ज किया है। जिसकी शिकायत गौरव जैन पिता नवीन जैन उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वे कोलार रोड के पार्वती नगर (Parvati Nagar) में रहते हैं। उन्हें लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर (Harry Boxer) बनकर 18 मार्च और 20 मार्च की सुबह दो बार कॉल किया गया। गौरव जैन (Gaurav Jain) रियल स्टेट के अलावा सोने-चांदी के व्यापारी हैं। उनसे दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। ऐसा नहीं करने पर तीन सौ रुपए की तीन सौ पंद्रह बोर की गोली से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा इंदौर (Indore) के कारोबारी संजय जैन (Sanjay Jain), खरगौन (Khargone) जिले के किसान दिलीप सिंह राठौड (Dilip Singh Rathore), अशोक नगर (Ashok Nagar) के बिल्डर अंकित अग्रवाल (Ankit Agrawal) को भी धमकियां मिल चुकी है। खरगौन के किसान दिलीप सिंह राठौड के घर के बाहर नकाबपोश ने फायरिंग भी की थी।
सायबर क्राइम की टीम सक्रिय हुई
सिलसिलेवार मिल रही धमकियों के चलते भोपाल क्राइम ब्रांच (Bhopal Crime Branch) की एक स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक जितने भी कॉल या ई-मेल (MP Email Threat) किए गए वह व्हीपीएन (वर्चुअल प्रायवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया गया। यह इंटरनेट के जरिए चलाया जा सकता है। इसमें विदेश का नंबर धमकाने वाले व्यक्ति को प्रदर्शित होता है लेकिन वह भारत से ही किया जाता है। इस तरह के कॉल उन मोबाइल (Mobile) पर बहुत जल्दी होते हैं जिसमें फायर वॉल साफ्टवेयर नहीं होता है। यदि आपके मोबाइल पर यह साफ्टवेयर हैं तो व्हीपीएन कॉल (VPN Calls) लगना संभव नहीं होता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।