Bhopal News: खड़ी इंडिका कार में पीछे से जा घुसी दूसरी कार

Share

Bhopal News: टक्कर से आगे खड़े मोपेड सवार का वाहन भी क्षतिग्रस्त, घंटों मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। थाने के सामने लेफ्ट टर्न पर खड़ी इंडिका कार पर पीछे से आई दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण इंडिका कार ने आगे खड़ी मोपेड को टक्कर मारी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। बाद उसका अगला हिस्सा डिवाइडर से टकराकर चपटा हो गया। इस कारण काफी देर तक ड्रायवर इंडिका कार की ड्रायविंग सीट पर फंसा रहा।

खड़ी मोपेड को भी टक्कर मारी

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने इस मामले में गौरव सिंह पिता स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उम्र 37 साल की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण 125/26 दर्ज कर लिया है। गौरव सिंह (Gaurav Singh) ठेकेदारी का काम करते हैं और साकेत नगर (Saket Nagar) में रहते हैं। घटना के वक्त उनकी इंडिका कार (Indica Car) एमपी-04-सीएफ-1412 में उनके दोस्त अनुज पाराशर (Anuj Parashar) भी सवार थे। दुर्घटना 04 मार्च की रात लगभग सवा नौ बजे हुई थी। गौरव सिंह अपने दोस्त को मिसरोद (Misrod) स्थित रुचि लाइफ कॉलोनी (Ruchi Life Colony) छोड़ने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक एमपी-04-वायएच-2307 के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे में गौरव सिंह के दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। वह भारी नशे की हालत में था। कार के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एलएनसीटी कॉलेज के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!