Bhopal News: निगम कार्यालय का पता पूछा तो उसके साथ सरेराह कर दी अभद्रता

भोपाल। युवती से अभद्रता करने के बाद उसी मनचले ने उसकी छोटी बहन के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने बड़ी बहन की शिकायत पर यह प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी होना बाकी है।
बड़ी बहन के साथ भी कर चुका है अभद्रता
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस अनुसार थाने में शिकायत 20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। घटना सुपर शादी हॉल (Super Shadi Hall) के नजदीक हुई थी। पीड़िता घर से निकलकर नगर निगम (Nagar Nigam) दफ्तर जा रही थी। वह जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसने आरोपी तोहिद से पता पूछा। वह उसके पास इसलिए गई थी क्योंकि वह पूर्व में उसकी ही कॉलोनी में रहता था। आरोपी ने पता बताने की आड़ में उसके साथ गंदी हरकत कर दी। घर पहुंचकर उसने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तोहिद था। उसका नाम सुनकर वह उसे लेकर सीधे थाने पहुंची। पुलिस ने बताया तोहिद एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती से भी छेड़छाड़ कर चुका था। उस प्रकरण में भी वह आरोपी हैं। फिलहाल आरोपी अभी तक नहीं मिल सका है। गिरफ्तारी के प्रयासों में एसआई कांशीराम सिंह (SI Kashiram Singh) जुटे हैं। ऐशबाग थाना पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण 294/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मूल पीड़िता की उम्र अभी साफ नहीं हो सकी है। उसके प्रमाण पत्र मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जा सकती है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।