Bhopal News: पिता के गम में बेटी ने जहर पीकर दी जान

Share

Bhopal News: संपत्ति विवाद के चलते पिता ने की थी खुदकुशी, पुलिस ने चचेरे भाईयों समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज किया था प्रकरण

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। पिता की मौत के बाद सदमे में चल रही बेटी ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। पिता ने भी संपत्ति विवाद के चलते सल्फास खाया था। उस मामले में भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस ने दो चचेरे भाईयों समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का भी प्रकरण दर्ज किया है। इधर, बैरसिया में ही एक अन्य मामले में होटल कारोबारी ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भेज दिए हैं।

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार 07 जुलाई को ग्राम हिंगौली निवासी चंद्रमोहन यादव (Chandramohan Yadav) ने सल्फास खाकर खुदकुशी की थी। उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया था। चिकित्सकों को सर्पदंश की आशंका थी। लेकिन, सुसाइड नोट मिलने के बाद वह मामला दूसरा ही निकला। चंद्रमोहन यादव का उसके चचेरे भाईयों संजय यादव (Sanjay Yadav) और संतोष यादव (Santosh Yadav) से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया था। पुलिस ने चंद्रमोहन यादव की मौत के मामले में चचेरे भाईयों के अलावा संतोष यादव के ससुर भारत सिंह यादव (Bharat Singh Yadav) , संतोष के तीन साले प्रशेन्द्र यादव (Prashendra Yadav) , संजीव यादव (Sanjeev Yadav) , सत्येंद्र यादव (Satendra Yadav) के अलावा तीन मामा महेंद्र यादव (Mahendra Yadav) , बद्री यादव (Badri Yadav) और सुनील यादव (Sunil Yadav) के खिलाफ आत्महत्या केे लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया था। इधर, चंद्रमोहन यादव की मौत से दुखी उसकी 15 वर्षीय बेटी आरुषि यादव (Arushi Yadav) ने 12 अगस्त की सुबह सल्फास खा लिया। वह कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। वह पिता की मौत के बाद से बोलती रहती थी कि वह उसको बुला रहे हैं। परिवार ने गंभीर हालत में उसे जीवन दान अस्पताल (Jeevan Dan Hospital) में भर्ती कराया था। हालांकि चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग 63/25 कायम कर लिया है। इसी तरह शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad)  थाना क्षेत्र स्थित एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) में भर्ती प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) पिता लखन यादव उम्र 23 साल की मौत हो गई। वह लक्ष्मीनारायण नगर (Laxminarayan Nagar) में रहता था। उसकी नवंबर, 2024 में ही शादी हुई थी। शादी के बाद उसने कुछ महीनों पूर्व ही रेस्टोरेंट भी खोला था। उसने सल्फास गटकने के बाद मायके में गई पत्नी को इस बात की जानकारी दी थी। यह सुनने के बाद उसने जेठ को कॉल किया। उसकी इलाज के दौरान 12 अगस्त की सुबह मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud Case: जालसाजी का खोल रखा था अड्डा,105 गरीब परिवारों को ठगा

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!