Bhopal News: रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: छोटे भाई ने विचलित देखा, जांच के लिए मोबाइल जब्त

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। रेस्टोरेंट में काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच भोपाल शहर की कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की ठोस वजह पुलिस को पता नहीं चल सकी है।

किसी बात को लेकर तनाव में था युवक

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार अमित पचौरी पिता देवेंद्र पचौरी उम्र 22 साल मूलत: भिंड जिले का रहने वाला था। यहां गुफा मंदिर के पास मामा जलेबी वाला रेस्टोरेंट में काम करता था। अमित पचौरी उसी रेस्टोरेंट के ऊपर अपने छोटे भाई अनुज पचौरी के साथ रहता भी था। उसे फांसी के फंदे पर 02 मार्च की सुबह छोटे भाई ने ही देखा था। उसने पुलिस केा बताया अमित पचौरी किसी बात को लेकर 01 मार्च की रात काफी विचलित भी था। वह भवन की छत पर टहल रहा था। उसे 02 मार्च की सुबह भी तनाव में टहलते हुए देखा था। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों और मोबाइल के जरिए आत्महत्या की वजह का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीएडीएफ कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत
Don`t copy text!